फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Javelin Thrower Neeraj Chopra will return to action in Lausanne Diamond League live streaming update in hindi

Diamond League: लुसाने डायमंड लीग से मैदान पर वापसी करेंगे नीरज चोपड़ा, जानें कब और कहां देख सकेंगे मैच

Thu, 22 Aug 2024 03:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 22 Aug 2024 03:34 PM IST
सार

नीरज के पास लुसाने में हैट्रिक लगाने का मौका है। भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी का लुसाने में अच्छा रिकॉर्ड रहा है। नीरज ने 2023 में लुसाने डायमंड लीग 87.66 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ जीती थी, जबकि 2022 में वह 89.08 मीटर के थ्रो के साथ विजेता बने थे।

विज्ञापन
Javelin Thrower Neeraj Chopra will return to action in Lausanne Diamond League live streaming update in hindi
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने के बाद गुरुवार को पहली बार मैदान पर उतरेंगे। नीरज लुसाने डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे और अपना प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगे। माना जा रहा था कि नीरज ओलंपिक के बाद लंबे समय से ग्रोइन चोट के कारण परेशान होने की वजह से ब्रेक लेंगे, लेकिन उन्होंने डायमंड लीग के लुसाने चरण में हिस्सा लेने का फैसला किया जिसका फाइनल अगले महीने होना है। 
विज्ञापन

सत्र के समाप्त होने पर सर्जरी को लेकर लेंगे फैसला
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज ने कहा था कि वह चोट की समस्या से उबरने की क्षमता रखते हैं। नीरज सत्र का समापन होने के बाद सर्जरी को लेकर कोई फैसला ले सकते हैं। डायमंड लीग का फाइनल 13 सितंबर को होना है। नीरज ओलंपिक में रजत जीतने से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे। उन्हें पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पीछे छोड़ा था जिन्होंने 92.97 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, जबकि नीरज 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत जीतने में सफल रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लुसाने में बेहतर है नीरज का रिकॉर्ड
नीरज के पास लुसाने में हैट्रिक लगाने का मौका है। भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी का लुसाने में अच्छा रिकॉर्ड रहा है। नीरज ने 2023 में लुसाने डायमंड लीग 87.66 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ जीती थी, जबकि 2022 में वह 89.08 मीटर के थ्रो के साथ विजेता बने थे। 
विज्ञापन

चौथे स्थान पर चल रहे हैं नीरज 
नीरज 2022 में डायमंड लीग चैंपियन थे और पिछले साल अमेरिका के यूजीन में विनर-टेक-ऑल डायमंड लीग फाइनल में चेक गणराज्य के याकूब वाडलेच के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे। फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए उन्हें डायमंड लीग मीटिंग सीरीज तालिका में शीर्ष छह में रहना होगा। पांच सितंबर को ज्यूरिख में एक और डायमंड लीग प्रतियोगिता होनी है जिसमें पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा भी शामिल है। 10 मई को दोहा डायमंड लीग में वाडलेच के बाद दूसरे स्थान पर रहने से वह सात अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं।

आइए जानते हैं लुसाने डायमंड लीग के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

नीरज चोपड़ा का लुसाने डायमंड लीग में पुरुष भाला फेंक का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
नीरज चोपड़ा का लुसाने डायमंड लीग में पुरुष भाला फेंक का मुकाबला स्विट्जरलैंड के लुसाने के पोंटाएस ओलंपिक स्टेडियम में खेला जाएगा। 

नीरज चोपड़ा का लुसाने डायमंड लीग में पुरुष भाला फेंक का मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा?
नीरज चोपड़ा का लुसाने डायमंड लीग में पुरुष भाला फेंक का मुकाबला भारतीय समयानुसार देर रात 12.12 बजे शुरू होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
नीरज चोपड़ा का लुसाने डायमंड लीग में पुरुष भाला फेंक मुकाबले का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर होगा। 

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। साथ ही इस मैच से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed