फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Javelin Thrower Neeraj Chopra at Doha Diamond League 2025 score and result Check Indian players

Doha Diamond League 2025: 90 मीटर से अधिक थ्रो के बावजूद दूसरे स्थान पर रहे नीरज, जर्मनी के जूलियन बने विजेता

Fri, 16 May 2025 11:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 16 May 2025 11:26 PM IST
सार

Neeraj Chopra Diamond League 2025: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन किया और पहली बार करियर में 90 मीटर का आंकड़ा पार किया। हालांकि, जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर का थ्रो कर नीरज को पीछे छोड़ दिया। इस उपलब्धि के साथ नीरज 90 मीटर के पार थ्रो करने वाले पहले भारतीय भाला फेंक एथलीट बन गए हैं।

विज्ञापन
Javelin Thrower Neeraj Chopra at Doha Diamond League 2025 score and result Check Indian players
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन किया और अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का थ्रो किया। इसके बावजूद नीरज डायमंड लीग का दोहा चरण नहीं जीत सके। उन्हें जर्मनी के जूलियन वेबर ने हराया जिन्होंने छठे प्रयास में  91.06 मीटर का थ्रो किया। नीरज 90.23 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रहे। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 85.64 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

नीरज की शानदार शुरुआत 
नीरज सबसे पहले थ्रो करने आए और उन्होंने पहले ही प्रयास में 88.44 मीटर का थ्रो किया। वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी एंडरसन पीटर्स ने पहले प्रयास में 85.64, जूलियन वेबर ने 83.82 और जूलियस येगो ने 68.81 मीटर का थ्रो किया। वहीं, भारत के एक अन्य भाला फेंक एथलीट किशोर जेना ने पहले प्रयास में 68.07 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की। इस तरह नीरज पहले प्रयास में सबसे आगे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा प्रयास फाउल करार
नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में अच्छी शुरुआत की, लेकिन दूसरे प्रयास में लय गड़बड़ा गए और फाउल कर बैठे। वहीं, भारत के एक अन्य भाला फेंक एथलीट किशोर जेना ने दूसरे प्रयास में 78.60 मीटर का थ्रो किया। हालांकि, तीसरे प्रयास में नीरज ने अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़े और करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के साथ ही 90 मीटर का तिलिस्म तोड़ दिया।
विज्ञापन

नीरज ने किया करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 
दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लेने वाले नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को 90 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया। नीरज ने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का थ्रो किया। यह पहली बार है जब नीरज ने अपने करियर में 90 मीटर का थ्रो किया है। नीरज ने जब टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था, वह उस वक्त भी वह 90 मीटर का थ्रो नहीं फेंक सके थे। पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता नीरज ने हमेशा कहा था कि उन्हें भरोसा है कि वह एक दिन 90 मीटर का थ्रो करने में सफल रहेंगे और दोहा डायमंड लीग में उन्होंने यह बाधा भी पार कर ली। नीरज के करियर का यह सर्वश्रेष्ठ थ्रो भी है। इससे पहले नीरज का करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर था जो उन्होंने 2022 स्टॉकहोम डायमंड लीग में बनाया था। तीसरे प्रयास में जूलियन वेबर ने 89.06 मीटर का थ्रो किया। वहीं, किशोर जेना तीसरे प्रयास में फाउल कर बैठे। तीन प्रयास के बाद नीरज पहले स्थान पर थे।   

अंतिम प्रयास में पिछड़े नीरज 
नीरज ने चौथे प्रयास में 80.56 मीटर का थ्रो किया, जबकि उनका पांचवां प्रयास फाउल करार दिया गया। जर्मनी के जूलियन वेबर ने चौथे प्रयास में 88.05 मीटर का थ्रो किया, जबकि पांचवें प्रयास में 89.94 मीटर थ्रो फेंकने के बाद छठे और अंतिम प्रयास में 91.06 मीटर का थ्रो कर नीरज चोपड़ा को दूसरे स्थान पर खिसका दिया। नीरज अपने छठे प्रयास में 88.20 मीटर का थ्रो ही कर सके। नीरज पहली बार 90 मीटर का थ्रो करने के बावजूद दूसरे स्थान पर रहे। जूलियन ने इसके साथ ही अपने करियर का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत के किशोर जेना 78.60 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ आठवें स्थान पर रहे। 

गुलवीर नौवें स्थान पर रहे
गुलवीर सिंह पुरुषों के 5000 मीटर दौड़ में 13:24.32 मिनट के साथ नौवें स्थान पर रहे। गुलवीर पहली बार डायमंड लीग में उतरे थे। केन्या के रेनोल्ड चेरुयोत इस स्पर्धा में पहले स्थान पर रहे।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed