फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Home Minister Amit Shah holds review meet on India's 2030 CWG preparations 2036 Olympic bid

राष्ट्रमंडल खेल: अमित शाह ने राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी का लिया जायजा, 2036 ओलंपिक बोली पर भी की चर्चा

Fri, 28 Aug 2026 01:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 28 Aug 2026 01:01 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी का जायजा लिया। राष्ट्रमंडल खेल अब अहमदाबाद में होने हैं। इस बैठक में अमित शाह के साथ केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी मौजूद थे। 

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah holds review meet on India's 2030 CWG preparations 2036 Olympic bid
समीक्षा बैठक में गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : PTI

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में समीक्षा बैठक में भारत की 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों का जायजा लिया और देश की 2036 ओलंपिक बोली पर भी चर्चा की। इस बैठक में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


शाह ने किया पोस्ट
शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, मोदी सरकार अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करके भारत को वैश्विक खेल स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अहमदाबाद में 2036 में होने वाले ओलंपिक के लिए भारत की बोली के साथ-साथ 2029 में होने वाले पुलिस और अग्निशमन खेलों और 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन


खेलों में सुरक्षा व्यवस्था और ‘लॉजिस्टिक’ से जुड़े मामलों में गृह मंत्रालय की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। भारत 2010 के बाद अहमदाबाद में 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। इसके अलावा वह 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी की दौड़ में भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed