फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   ISSF World Cup Three Indian shooters bhavnish mendiratta Prithviraj Tondaiman Rajeshwari in race for finals

ISSF World Cup: भारत के तीन निशाानेबाज फाइनल्स की दौड़ में; भवनिश, पृथ्वीराज और राजेश्वरी पर नजर

Wed, 03 May 2023 10:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 03 May 2023 10:48 PM IST
सार

महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में राजेश्वरी के अलावा प्रीति रजक 85 के स्कोर के साथ 25वें जबकि श्रेयसी सिंह 84 के स्कोर से 27वें स्थान पर रहीं। गुरुवार को निशाानेबाज पांचवें और अंतिम क्वालिफिकेशन दौर में उतरेंगे।

विज्ञापन
ISSF World Cup Three Indian shooters bhavnish mendiratta Prithviraj Tondaiman Rajeshwari in race for finals
राजेश्वरी कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के तीन शॉटगन निशानेबाज भवनिश मेंदीरत्ता, पृथ्वीराज टोंडेमेन और राजेश्वरी कुमारी आईएसएसफ विश्व कप में आठ निशानेबाजों के फाइनल्स की दौड़ में शामिल हैं। पेरिस ओलंपिक के लिए कोटा स्थान हासिल कर चुके मेंदीरत्ता ने 55 निशानेबाजों के बीच चार दौर में 94 का स्कोर किया और वह 11वें स्थान पर शामिल रहे। 
विज्ञापन


पृथ्वीराज इसी स्कोर के साथ 13वें जबकि राजेश्वरी महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में 14वें स्थान पर रहीं। मेंदीरत्ता ने दूसरे दिन क्रमश: 25 और 23 का स्कोर किया और पिछले दिन की स्थिति में सुधार किया। पृथ्वीराज ने क्रमश: 24 और 23 का स्कोर किया। ट्रैप में अन्य भारतीय निशानेबाज जोरावर संधू ने 91 का स्कोर किया और 36वें स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में राजेश्वरी के अलावा प्रीति रजक 85 के स्कोर के साथ 25वें जबकि श्रेयसी सिंह 84 के स्कोर से 27वें स्थान पर रहीं। गुरुवार को निशाानेबाज पांचवें और अंतिम क्वालिफिकेशन दौर में उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed