जडेजा की सगाई से पहले इरफान ने मॉडल से किया निकाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया में इन-दिनों शादियों का मौसम पूरे शबाब पर है। फरवरी माह अभी शुरू ही हुआ है और टीम इंडिया के तीन क्रिकेटर इसमें बंध चुके हैं। सबसे पहले वरुण आरोन ने अपनी दोस्त रागिनी से शादी की। इसके बाद शुक्रवार को रविंद्र जडेजा की सगाई की तस्वीरें आई।
लेकिन इससे पहले इरफान पठान ने बाजी मार ली। मीडिया में आई खबरों के अनुसार इरफान ने सऊदी अरब की एक मॉडल सफा बेग से निकाह कर लिया। सभी कार्यक्रम बेहद गुपचुप तरीके से जेद्दा में ही हुए। इससे पहले इरफान के घर पीठी की रस्मअदायगी हुई थी।
ऑस्ट्रेलियाई टीचर से टूट चुकी है इरफान की सगाई
गुरुवार को इरफान ने सऊदी अरब की एक मॉडल सेफा बेग से जेद्दा में गुपचुप निकाह कर लिया। इसमें दोनों परिवारों के ही लोग शरीक हुए थे। इरफान की निजी जिंदगी की बात करें तो 2013 में ब्रेक के बाद से उनका किसी के साथ भी नाम नहीं आया।
इससे पहले इरफान की सगाई ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल की चार्टड अकाउंटेंट शिवांगी देव से हुई थी। शिवांगी बच्चों को डांस सिखाने का काम भी करती थी। लेकिन दोनों के बीच रिश्ता ज्यादा नहीं चला और 2013 में दोनों का ब्रेक-अप हो गया।