फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   ioc will ban ioa

आईओए पर प्रतिबंध लगाएगी आईओसी

Wed, 28 Nov 2012 11:44 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 28 Nov 2012 11:44 PM IST
विज्ञापन
ioc will ban ioa

आखिर जिसकी उम्मीद थी वही होने जा रहा है। इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) ने बुधवार की शाम साफ कर दिया कि वह इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन को प्रतिबंधित करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


आईओसी ने आईओए से कहा है कि उनके मना करने के बावजूद चुनाव प्रक्रिया नहीं रोकी गई है। जिसके चलते उनकी ओर से पांच दिसंबर को होने वाले इस चुनाव में न उनका और न ही ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया का प्रतिनिधि भेजा जाएगा। साथ ही चार और पांच दिसंबर को होने वाली आईओसी की कार्यकारिणी में आईओए को प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव उनकी ओर से रखा जाएगा।
विज्ञापन


आईओसी के डायरेक्टर जनरल क्रिस्टोफ डि केप्पर की ओर से आईओए के कार्यकारी अध्यक्ष विजय मल्होत्रा को भेजे पत्र में कहा गया है कि 23 नवंबर के पत्र के जवाब में उन्हें आईओए का 26 नवंबर का पत्र मिल गया है। लेकिन इस जवाब से कहीं यह साफ नहीं होता है कि चुनाव प्रक्रिया ओलंपिक चार्टर या फिर आईओए संविधान के अनुसार कराई जा रही है। उनके एतराज के बावजूद चुनावी प्रक्रिया स्पोर्ट्स कोड के अनुसार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईओसी को हैरानी है कि उनके कहने के बावजूद न ही आईओए और न ही भारत सरकार ने इस दिशा में कोई सार्थक कदम उठाया है। ऐसे में उनके पास चार दिसंबर से शुरू हो रही अपनी कार्यकारिणी में आईओए को प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव रखने के अलावा कोई चारा नहीं बचता है। पत्र में यह भी कहा गया है कि हालांकि आईओए के पास अभी भी 30 नवंबर तक इस दिशा में सुधार करने का समय है। लेकिन  इसके बाद उन्हें कोई मोहलत नहीं दी जाएगी।


आईओसी के इस पत्र के बाद अभय सिंह चौटाला कैंप में हड़कंप का माहोल बन गया है। ग्रुप के उम्मीदवारों ने इस मुद्दे पर आपातकालीन बैठक बुलाई है। वहीं रंधीर सिंह ने इस सारे विवाद के लिए विजय मल्होत्रा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि मल्होत्रा कदम उठाते हुए तो यह नौबत नहीं आती। इससे पहले चौटाला ग्रुप से खड़े ललित भनोट का निर्विरोध सेक्रेटरी जनरल चुना जाना तय हो गया है। उनके खिलाफ ताल ठोक रहे वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी के मुरुगन ने बुधवार को अपना नाम वापस ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed