{"_id":"0fd7b5c4-2f4f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ioc-says-ioc-fair-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईओए निष्पक्ष चुनाव कराए: आईओसी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
आईओए निष्पक्ष चुनाव कराए: आईओसी
बर्लिन/एजेंसी
Updated Thu, 15 Nov 2012 11:35 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का कहना है कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को 25 नवंबर को होने वाले अध्यक्ष पद का चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराना चाहिए। आईओए के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भारत में राजनीतिक और खेल स्तर पर जोरदार गहमा-गहमी चल रही है।
विज्ञापन
आईओसी के सदस्य और आईओए के महासचिव रणधीर सिंह और भारतीय एमेच्योर मुक्केबाजी संघ के चेयरमैन अभय चौटाला अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार हैं। उन्हें कई फेडरेशनों ने अपना समर्थन भी दे दिया है। भारत में विभिन्न राष्ट्रीय खेल महासंघ रंधीर और चौटाला के पक्ष में अपने बयान लगातार जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर दुनिया में खेलों की शीर्ष संस्था आईओसी की नजर भी इन चुनावों पर लगी हुई है। उसकी चिंता चुनावों के निष्पक्ष होने को लेकर ज्यादा है।