{"_id":"cd88ef80-4add-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ioc-asked-act-on-ioa","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईओसी ने आईओए पर कार्रवाई को कहा ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
आईओसी ने आईओए पर कार्रवाई को कहा
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 21 Dec 2012 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने अपने भारतीय सदस्य रंधीर सिंह से उन अवैध पदाधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा है, जो निलंबित भारतीय ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि होने का दावा कर रहे हैं। निलंबित आईओए के नए महासचिव ललित भनोट के राष्ट्रीय खेल महासंघों से आधिकारिक पत्र व्यवहार शुरू करने से खफा आईओसी ने कहा कि यह उसके दिशा निर्देशों का उल्लंघन है। आईओसी ने पुराने आईओए के महासचिव रहे रणधीर से उचित कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
आईओसी महानिदेशक क्रिस्टोफ डे केपेर ने रणधीर को लिखे पत्र में कहा, ‘आईओसी निलंबित भारतीय ओलंपिक संघ के मौजूदा हालात से काफी चिंतित है। कई अवैध पदाधिकारी निलंबित आईओए के प्रतिनिधि होने का दावा कर रहे हैं जबकि आईओसी साफ कह चुका है कि तथाकथित चुनाव अवैध है और आईओसी उन्हें मान्यता नहीं देता। ये अवैध हरकत आईओसी के दिशा निर्देशों का उल्लंघन है। इसके लिए सभी पदाधिकारी दोषी होंगे और आईओसी उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। आईओसी सदस्य और आईओए महासचिव होने के नाते हम आपसे अनुरोध करते हैं कि जरूरी कार्रवाई करें। यदि जरूरत पड़े तो निलंबित आईओए की तमाम संपत्ति की रक्षा केे लिए इन व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।’
विज्ञापन