फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   IOA president PT Usha said that OCA EB agrees to include yoga in Asian Games program

Asian Games : योग को एशियाई खेलों में शामिल करने पर बढ़े कदम, पीटी उषा ने दी अहम जानकारी

Mon, 01 Jul 2024 05:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 01 Jul 2024 05:12 PM IST
सार

पीटी उषा ने एशियाई ओलंपिक परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष रणधीर सिंह को 26 जून को पत्र लिखकर योग को एक खेल के रूप में एशियाई खेलों में शामिल करने का प्रस्ताव रखा था जिसका केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी समर्थन किया था।

विज्ञापन
IOA president PT Usha said that OCA EB agrees to include yoga in Asian Games program
पीटी उषा - फोटो : twitter

विस्तार

भारत योग को एशियाई खेलों में शामिल करने पर एक कदम और आगे बढ़ गया है और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष ने इसे लेकर अहम जानकारी दी है। पीटी उषा ने बताया कि एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के कार्यकारी बोर्ड (ईबी) ने योग को एशियाई खेलों में शामिल करने पर सहमति जताई है और ओसीए की आमसभा से मंजूरी मिलने पर इसे खेलों में स्थान मिल जाएगा।  
विज्ञापन

उषा ने कहा कि ओसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष रणधीर सिंह ने उन्हें ईबी के फैसले के बारे में बताया। उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि ओसीए के कार्यकारी बोर्ड ने भारत के अनुरोध पर योग को वह मान्यता देने पर मंजूरी जताई है जिसका वह हकदार है। अब यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए आमसभा की खेल समिति के पास जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईओए सूत्र ने बताया कि अभी योग को एशियाई खेलों में शामिल करने की दिशा में पहला कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा, यह पदक का खेल होगा या नुमाइशी, इसका फैसला ओसीए की आमसभा लेगी। यह पहला कदम है, लेकिन योग की विश्व भर में लोकप्रियता को देखते हुए आईओए को उम्मीद है कि इसे भविष्य में पदक खेल बनाया जाएगा। 
विज्ञापन

केंद्रीय खेल मंत्री ने भी किया था समर्थन
पीटी उषा ने एशियाई ओलंपिक परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष रणधीर सिंह को 26 जून को पत्र लिखकर योग को एक खेल के रूप में एशियाई खेलों में शामिल करने का प्रस्ताव रखा था जिसका केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी समर्थन किया था। मांडविया ने कहा था, योग की अप्रतिम लोकप्रियता को देखते हुए इसे प्रतिस्पर्धी खेलों का दर्जा देकर एशियाई खेलों में शामिल किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने के लिए काफी मेहनत की है। योग को लोकप्रिय बनाने में भारत अग्रणी रहा है और हमने इसे खेलो इंडिया युवा खेलों में प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed