फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   IOA president PT Usha called a Special General Meeting on October 25 vote on CEO discuss on CEO appointment

IOA: विवाद के बीच पीटी उषा ने बुलाई विशेष आम सभा, 25 अक्तूबर को होगी बैठक, जानें क्या है एजेंडा

Thu, 03 Oct 2024 10:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Oct 2024 10:56 PM IST
सार

इस बैठक का आह्वान तब किया गया है जब 26 सितंबर को उषा का कार्यकारी परिषद के साथ एक बार फिर सीईओ को लेकर टकराव हुआ था। कार्यकारी परिषद के अधिकांश सदस्यों ने सीईओ के रूप में अय्यर की नियुक्ति पर अपना विरोध दोहराया था। सीईओ की नियुक्ति को अभी कार्यकारी परिषद की मंजूरी नहीं मिली है।

विज्ञापन
IOA president PT Usha called a Special General Meeting on October 25 vote on CEO discuss on CEO appointment
पीटी उषा - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति को लेकर संगठन में मचे घमासान के बीच 25 अक्तूबर को विशेष आम सभा (एसजीएम) बुलाई है। बैठक में सीईओ रघुराम अय्यर की नियुक्ति, कोषाध्यक्ष सहदेव यादव पर भ्रष्टाचार के आरोपों की शिकायत और कई परिषद सदस्यों की पद संभालने की कथित अपात्रता के मुद्दों पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन

आईओए भवन में होगी एसजीएम 
इन विषयों को लेकर आईओए अध्यक्ष उषा और परिषद के कई सदस्यों के बीच तनातनी चल रही है। खासतौर पर सीईओ की नियुक्ति को लेकर कार्यकारी परिषद के सदस्य विरोध कर रहे हैं। सीईओ की मोटी पगार और पद के लिए उनकी उपयुक्तता को लेकर विरोध किया जा रहा है। पूर्व स्टार एथलीट पीटी उषा ने अधिकारियों को भेजे ई-मेल में कहा कि ये सभी मुद्दे असाधारण और आकस्मिक हैं और ऐसे में प्रभावी निर्णय लेने की जरूरत है और मैं विशेष आम सभा 25 अक्तूबर को आईओए भवन में सुबह 11 बजे बुला रही हूं। जो लोग एसजीएम में खुद उपस्थित नहीं हो सकते वे वेबेक्स के जरिए इसमें शामिल हो सकते हैं, इसके लिए आईओए की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उषा बोलीं- संघ के सुचारू संचालन के लिए सीईओ महत्वपूर्ण
इस बैठक का आह्वान तब किया गया है जब 26 सितंबर को उषा का कार्यकारी परिषद के साथ एक बार फिर सीईओ को लेकर टकराव हुआ था। कार्यकारी परिषद के अधिकांश सदस्यों ने सीईओ के रूप में अय्यर की नियुक्ति पर अपना विरोध दोहराया था। सीईओ की नियुक्ति को अभी कार्यकारी परिषद की मंजूरी नहीं मिली है। उषा ने चेतावनी दी है कि संघ के सुचारू संचालन के लिए सीईओ महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, कार्यकारी परिषद के कुछ सदस्यों द्वारा इस नियुक्ति को स्वीकार करने में देरी और इनकार से हमारे शासन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असर पड़ रहा है। इससे भारत में ओलंपिक खेलों 2036 की मेजबानी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दृष्टिकोण में बड़ी बाधा पैदा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed