फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   ioa old body recognized by the ioc

आईओसी ने दी आईओए की पुरानी बॉडी को मान्यता

Sat, 08 Dec 2012 01:22 AM IST
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी Updated Sat, 08 Dec 2012 01:22 AM IST
विज्ञापन
ioa old body recognized by the ioc
इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने शुक्रवार को साफ कर दिया कि इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन पर पुरानी बॉडी का ही कब्जा रहेगा। उनकी नजरों में अभी भी विजय मल्होत्रा कार्यकारी अध्यक्ष और रंधीर सिंह सेक्रेटरी जनरल हैं। लेकिन आईओए भवन पर कब्जा अभय चौटाला की अगुवाई वाली नई बॉडी का है। मामले का हल निकालने के लिए चौटाला शुक्रवार को खेल सचिव पीके देब से भी मिले। लेकिन कोई रास्ता नहीं निकला। वहीं, खेल मंत्री जितेंद्र सिंह ने साफ कर दिया कि मंत्रालय की ओर से नई बॉडी को मान्यता नहीं दी गई है।
विज्ञापन


खेल मंत्री ने यहां तक कहा कि उन्हें तो आधिकारिक रूप से अब तक आईओए की नई कार्यकारिणी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। चुनाव के बाद इस कार्यकारिणी ने मंत्रालय को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं उपलब्ध कराई है। वहीं आईओसी ने नया आदेश जारी कर विवादों को और गहरा दिया है। आईओसी की ओर से यहां तक कह दिया गया है कि जिस तरह नई बॉडी अपनी गतिविधियां अंजाम दे रही है। उससे स्थितियां गंभीर होती जा रही हैं। आईओसी अपना सारा पत्राचार नए चुनाव नहीं होने तक पुरानी बॉडी के साथ ही जारी रखेगा। हालांकि खेल मंत्री ने कहा कि उन्हें आईओसी के इस कदम पर कोई एतराज नहीं है।

विज्ञापन


वहीं खेल सचिव के साथ मुलाकात में आज पहली बार नए सेक्रेटरी जनरल ललित भनोट भी मौजूद रहे। चौटाला की ओर से कहा गया कि मंत्रालय मामले का हल निकालने के लिए आईओसी से बात करें। सूत्रों का कहना है कि मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि आईओसी अगर उनसे बातचीत करती है तो वह जरूर आगे आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed