कबड्डी के लिये जल्द ही बनेगी अंतरराष्ट्रीय संस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कमेटी के गठन के लिए कबड्डी खेलने वाले विभिन्न देशों को न्यौता भेजा है ताकि उनके सुझाव लिये जा सकें। उन्होंने कहा कि तकनीकी पक्षों, नैतिक संहिता, खेल से संबन्धित दिशानिर्देश और नियम, अंपायरों और तकनीकी स्टाफ की ग्रेडेशन पर विचार किया जा रहा है। राज्य के अलगण् अलग शहरों में चल रहे तीसरे विफ्रव कप कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान ईरान के दो अधिकारी अंपायरों की भूमिका निभा रहे है जिसे देखते हुए और देशों के अंपायर विफ्रव कप में आने की इच्छा जता रहे हैं।
मलूका ने बताया कि कबड्डी के स्तर को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर बढा़वा देने के लिए व्यावहारिक स्तर पर अन्य देशों के अंपायरों को भी विफ्रव कबड्डी कप में अंपायरिंग करने का आमंत्रण भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि एक बार अन्तरराष्ट्रीय कबड्डी कमेटी का गठन होने के बाद अंपायरों और तकनीकी स्टाफ को निर्धारित नियमों के अनुसार जानकारी देने की कार्रवाई शुरू की जायेगी।
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल यह घोषणा कर चुके हैं कि अगर कोई देश कबड्डी के लिए कोच की मांग करेगा तो पंजाब का खेल विभाग उस देश को कबड्डी कोच मुहैया करवाएगा। उन्होंने बताया कि केन्या की पेशकश को मानते हुए पंजाब ने पहले ही केन्या को कबड्डी कोच उपलब्ध करवाया हुआ है और मौजूदा विफ्रवकप में पंजाबी कोच द्वारा तैयार की गई केन्या की टीम हिस्सा ले रही है।