फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   interesting twist comes between Saina and Padma Bhushan Award

साइना नेहवाल को झटका, नहीं मिल सकेगा पद्मभूषण!

Mon, 05 Jan 2015 04:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 05 Jan 2015 04:14 PM IST
विज्ञापन
interesting twist comes between Saina and Padma Bhushan Award

भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने श्ानिवार को इस बात पर नाराजगी जताई थी कि उनका नाम पद्मभूषण के लिए नामंकित नहीं किया गया। उन्होंने ट्विटर पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था कि पिछले वर्ष भी उनका नाम इस अवॉर्ड के लिए नियमों का हवाला देकर रद्द कर दिया था।

विज्ञापन


उनकी तीखी प्रतिक्रिया के 2 दिन के अंदर ही खेल मंत्रालय ने अपनी गलती सुधारते हुए साइना का नाम पद्मभूषण के लिए गृह मंत्रालय को भेज दिया है।  खेल मंत्री सर्बानंद सोनवाल ने इस मामले में सोमवार को फैसला करने की बात कही थी।
विज्ञापन


लेकिन साइना को पद्मभूषण मिलने की सम्भावना नहीं के बराबर है, क्योंकि गृह मंत्रालय में नाम भेजने की अंतिम तारीख 15 सितम्बर 2014 तक ही थी।

नियमों के अनुसार 2 पद्म अवॉर्ड के लिए कम से कम 5 साल का अंतराल होना चाहिए। साइना को पद्मश्री वर्ष 2010 में दिया गया था। साइना ने कहा था कि 2 बार के ओलपिंक पदक विजेता रहे सुशील कुमार को अवॉर्ड 2011 में पद्मश्री दिया गया था और उन्हें 5 वर्ष से पहले ही अवॉर्ड के लिए नामंकित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने यह भी कहा, "मुझे सुशील कुमार को अवॉर्ड के लिए चुने जाने पर कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन वे भी सम्मान की हकदार हैं और उन्हें भी इस सम्मान को पाने का पूरा हक है।"

साइना के पिता ने भी जताई थी नाराजगी

interesting twist comes between Saina and Padma Bhushan Award

साइना नेहवाल को पद्मभूषण अवॉर्ड न दिए जाने को लेकर साइना नेहवाल के पिता डॉ. हरवीर ‌सिंह नेहवाल भी विरोध में सामने आ गए थे। उन्होंने भी इस मामले में सुशील कुमार को लेकर मुद्दा बनाया था।

हिन्दुस्तान टाइम्स अखबार से बातचीत में डॉ. हरवीर ने कहा था कि नियमों के अनुसार साइना का नाम सम्मान के लिए भेजा जाना चाहिए था लेकिन उनका नाम न भेजा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर साइना का नाम पद्म सम्मान के लिए नहीं भेजा है इसका एक ही मतलब निकलता है कि मंत्रालय साइना को इस सम्मान की हकदार नहीं समझती।

सूत्रों के अनुसार खेल मंत्रालय ने सुशील कुमार को अवॉर्ड के लिए नाम भेजे जाने पर कहा था कि वह इस सम्मान के पूरे हकदार हैं इसलिए उनका नाम भेजा गया है। डॉ. हरवीर ने आगे कहा था कि सुशील कुमार से मेरी कोई दुश्मनी नहीं हैं वह मेरे बेटे जैसा है। लेकिन मेरा सवाल यह है कि साइना को किन तथ्यों के आधार पर इस सम्मान के लिए हकदार नहीं समझा गया।

इन बातों को पढ़कर रोई थी साइना

interesting twist comes between Saina and Padma Bhushan Award

पद्मभूषण के लिए नाम नहीं प्रस्तावित किए जाने पर साइना नेहवाल के पिता डॉ. हरवीर नेहवाल ने कहा था कि इन सब बातों से काफी दुख पहुंचता है। जिस लड़की ने अपने खेल से देश का नाम ऊंचा किया, देश को इतने मेडल दिलाए। आज उसे सम्मान के लिए लायक नहीं समझा गया।

उन्होंने कहा था, "साइना इस वक्त बेंगलूर में अकेली है और इस तरह की बकवास घटनाओं को सुनने के बाद वह काफी रोई भी है। किसी खिलाड़ी के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए।"

खेल मंत्री सर्बानंद सोनवाल ने रविवार को कहा था कि पद्मभूषण के लिए साइना का नाम भेजे जाने पर सोमवार को फैसला लेने पर विचार किया जाएगा। शनिवार को मंत्रालय ने बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) का एक पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें पद्मभूषण सम्मान के लिए साइना का नाम प्रस्तावित है। पत्र में तारीख 9 अगस्त 2014 की है, जब‌कि पत्र मंत्रालय को 3 जनवरी को प्राप्त हुआ।

दूसरी ओर, बीएआई ने शनिवार को ई-मेल के जरिए खेल मंत्रालय को बताया था कि उनकी ओर से पिछले साल ही पत्र भेज दिया गया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed