फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indonesia Masters 2022: Lakshya Sen loses to Chou Tien-chen in Quarter Finals

Indonesia Masters 2022: 20 साल के लक्ष्य सेन को 32 साल के खिलाड़ी ने हराया, इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर-फाइनल से बाहर हुए

Fri, 10 Jun 2022 05:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 10 Jun 2022 05:25 PM IST
सार

लक्ष्य सेन को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे के वर्ल्ड नंबर चार चाऊ तियेन चेन ने तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में 21-16, 12-21, 21-14 से हरा दिया।

विज्ञापन
Indonesia Masters 2022: Lakshya Sen loses to Chou Tien-chen in Quarter Finals
लक्ष्य सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडोनेशिया मास्टर्स 2022 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे के वर्ल्ड नंबर चार चाऊ तियेन चेन ने तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में 21-16, 12-21, 21-14 से हरा दिया। 20 साल के लक्ष्य और 32 साल के चाऊ के बीच मुकाबला एक घंटे दो मिनट तक चला।
विज्ञापन

दुनिया के नौवें नंबर के भारतीय शटलर लक्ष्य सेन को अच्छी शुरुआत नहीं मिली, क्योंकि 32 वर्षीय चीनी ताइपे के शटलर ने शुरुआती बढ़त बना ली थी। चाऊ ने पहले ब्रेक में 11-9 की बढ़त बनाई थी। सेन ने पहला गेम 16-21 से गंवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे गेम में विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता सेन ने शुरुआती बढ़त हासिल की और ब्रेक में जाने से पहले 11-5 के बड़े अंतर से चाऊ पर हावी रहे। सेन ने दूसरा गेम 21-12 से जीता और मैच को निर्णायक गेम तक ले गए।
विज्ञापन

तीसरे और अंतिम गेम में चाऊ ने 3-0 की शुरुआती बढ़त ले ली और ब्रेक में जाने से पहले 11-5 की बढ़त बना ली। सेन तीसरे और अंतिम गेम में 14-21 से हारकर वापसी करने में नाकाम रहे। इस तरह लक्ष्य को हार का सामना करना पड़ा। अब महिला सिंगल्स में पीवी सिंधु शुक्रवार को अपने क्वार्टर फाइनल मैच में रतचानोक इंतानोन से भिड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed