{"_id":"0e101d7ac30933d21f88051519972ff1","slug":"indians-at-world-boxing-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व मुक्केबाजी में पदक से एक कदम दूर दो भारतीय","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
विश्व मुक्केबाजी में पदक से एक कदम दूर दो भारतीय
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 22 Oct 2013 03:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा भारतीय मुक्केबाज शिवा थापा (56 किग्रा) और कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट मनोज कुमार (64 किग्रा) ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
अलमाटी (कजाखस्तान) में खेले जा रहे एशियाई चैंपियन 19 वर्षीय शिवा ने अर्जेंटीना के अल्बर्टो मेलियन को 2-1 से जबकि मनोज ने कनाडा के यूव्स उलीसे को शिकस्त दी।
विज्ञापन
क्वार्टर फाइनल में शिवा अब अजरबैजान के जाविद चलाबियेव से जबकि मनोज क्यूबा के यासनिएर लोपेज से भिड़ेंगे।
हालांकि पूर्व वर्ल्ड चैंपियन थोकचोम ननाओ सिंह (49 किग्रा) और एशियन गेम्स की रजत पदक विजेता मनप्रीत सिंह की चुनौती प्री-क्वार्टर फाइनल में हार के साथ खत्म हो गई। ननाओ को आठवीं सीड प्यूर्टो रिको के एंथनी चाकन रिवेरा ने 0-3 से तथा मनप्रीत को शीर्ष वरीय तेयमूर मामाएदोव ने इसी अंतर से हराया।
विज्ञापन