{"_id":"66896aa31521cc583102fcda","slug":"indian-wrestler-vinesh-phogat-reached-the-final-of-the-women-s-50kg-category-in-the-grand-prix-of-spain-2024-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: ओलंपिक से पहले विनेश फोगाट ने दिखाया दम, स्पेन स्पेन ग्रां प्री के फाइनल में पहुंची","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: ओलंपिक से पहले विनेश फोगाट ने दिखाया दम, स्पेन स्पेन ग्रां प्री के फाइनल में पहुंची
Sat, 06 Jul 2024 10:26 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:26 PM IST
सार
फाइनल में विनेश का सामना पूर्व में रूस की खिलाड़ी रही मारिया तियुमेरेकोवा से होगा। 29 वर्षीय विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता ने पहले क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन को अंकों के आधार पर 12-4 से हराया।
विज्ञापन
विनेश फोगाट
- फोटो : PTI
विस्तार
पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकी भारत की शीर्ष पहलवान विनेश फोगाट शनिवार को स्पेन ग्रां प्री में महिलाओं की 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंच गईं। विनेश को बुधवार को आखिरी समय में शेंगेन वीजा मिला था और उन्होंने बिना किसी परेशानी के तीन मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विनेश फोगाट
- फोटो : PTI
फाइनल में विनेश का सामना पूर्व में रूस की खिलाड़ी रही मारिया तियुमेरेकोवा से होगा। 29 वर्षीय विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता ने पहले क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन को अंकों के आधार पर 12-4 से हराया। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल में बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक विजेता कनाडा की मैडिसन पार्क्स के खिलाफ जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विनेश फोगाट
- फोटो : PTI
सेमीफाइनल में, विनेश ने एक अन्य कनाडाई केटी डचक को अंकों के आधार पर 9-4 से हराया। स्पेन में अपने प्रशिक्षण-सह-प्रतियोगिता कार्यकाल के बाद, विनेश पेरिस ओलंपिक की तैयारी के लिए 20-दिवसीय प्रशिक्षण के लिए फ्रांस जाएंगी।