{"_id":"67e36d4aa70f69dea2093962","slug":"indian-wrestler-sunil-kumar-won-the-bronze-medal-in-the-87kg-greco-roman-bout-of-the-asian-championship-2025-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asian Wrestling C'ship: सुनील कुमार ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, चीनी पहलवान को दी मात","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asian Wrestling C'ship: सुनील कुमार ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, चीनी पहलवान को दी मात
Wed, 26 Mar 2025 08:28 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 26 Mar 2025 08:28 AM IST
सार
सुनील ने चीन के जियाजिन हुआंग को मात दी। सुनील इससे पहले सेमीफाइनल में हार गए थे जिसके बाद उन्होंने कांस्य के लिए मुकाबला खेला।
विज्ञापन
सुनील कुमार
- फोटो : Wrestling Federation of India
विस्तार
भारतीय पहलवान सुनील कुमार ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। 87 किग्रा ग्रीको रोमन वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में सुनील ने चीन के जियाजिन हुआंग को मात दी। सुनील इससे पहले सेमीफाइनल में हार गए थे जिसके बाद उन्होंने कांस्य के लिए मुकाबला खेला।
सेमीफाइनल में ईरानी प्रतिद्वंद्वी से हारे थे सुनील
2019 में रजत पदक जीतने वाले सुनील पुराना जादू बिखेरने में सफल रहे। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में तजाकिस्तान के सुखरोब अब्दुलखाएव को 10-1 से हराया। सेकेंड पीरियड में उन्होंने सभी अंक हासिल किए थे। हालांकि, सेमीफाइनल में ईरान के यासिन याजदी के खिलाफ सुनील को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा और वह फाइनल में जगह नहीं बना सके।
अन्य मैचों के नतीजे
वहीं, 77 किग्रा वर्ग का क्वालिफिकेशन बाउट जीतने वाले सागर ठकरान क्वार्टर फाइनल में जॉर्डन के आमरो सादेह से 10-0 से हार गए। सादेह ने इस तरह सेमीफाइनल में जगह बनाई। हार के बाद सागर को अपने प्रतिद्वंद्वी के सेमीफाइनल मैच के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। अन्य मैचों में उमेश (63 किग्रा) क्वालिफिकेशन में हार गए, जबकि नितिन (55 किग्रा) और प्रेम (130 किग्रा) भी क्वालिफिकेशन दौर से बाहर हुए।