फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Women Wrestler Vinesh Phogat said that Delhi Police removes protection of witnesses news and updates

Brijbhushan Case: विनेश का आरोप- गवाही देने वाली पहलवान की सुरक्षा हटाई गई, कोर्ट ने पुलिस को दिया ये निर्देश

Thu, 22 Aug 2024 08:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 22 Aug 2024 08:53 PM IST
सार

विनेश, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक सहित कुछ शीर्ष पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली तीन महिला पहलवानों ने राउज एवेन्यू कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली है।

विज्ञापन
Indian Women Wrestler Vinesh Phogat said that Delhi Police removes protection of witnesses news and updates
विनेश फोगाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय महिला विनेश फोगाट ने आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ गवाही देने वालों की सुरक्षा हटा ली है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों का खंडन किया है, लेकिन अदालत ने पुलिस को सुरक्षा बहाल करने के निर्देश दिए हैं। विनेश, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक सहित कुछ शीर्ष पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। 
विज्ञापन

विनेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, जिन महिला पहलवानों की बृजभूषण के खिलाफ कोर्ट में गवाहियां होने वाली हैं, दिल्ली पुलिस ने उनकी सुरक्षा हटा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पहलवानों किया अदालत का रुख
भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली तीन महिला पहलवानों ने राउज एवेन्यू कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली है। इनमें से एक पहलवान की शुक्रवार को मामले में गवाही होनी है।

दिल्ली पुलिस ने किया खंडन
दिल्ली पुलिस ने हालांकि, विनेश के आरोपों का खंडन किया है। दिल्ली पुलिस ने कहा, 'सुरक्षा हटाने का फैसला नहीं लिया गया है। अगर सुरक्षाकर्मी को पहुंचने में कोई देरी हुई तो इसकी जानकारी ली जा रही है।' हालांकि, दिल्ली की एक अदालत ने पुलिस से उस महिला पहलवान की सुरक्षा बहाल करने को कहा, जिसने पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने दिया स्पष्टिकरण
दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने एक्स पर लिखा, पहलवानों को दी गई सुरक्षा वापस नहीं ली गई है। यह निर्णय लिया गया था कि हरियाणा पुलिस से भविष्य में यह जिम्मेदारी संभालने का अनुरोध किया जाए क्योंकि सुरक्षा प्राप्त लोग आमतौर पर वहीं रहते हैं। नियुक्त दिल्ली पुलिस के पीएसओ इस निर्णय को नहीं समझ सके और उन्होंने रिपोर्टिंग करने में देरी की। अब स्थिति सुधार ली गई है और सुरक्षा जारी है।

विनेश, बजरंग सहित शीर्ष पहलवानों ने लगाए हैं बृजभूषण पर आरोप 
विनेश, बजरंग और साक्षी ने पिछले साल जंतर मंतर पर डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह पर सात महिला पहलवानों पर कथित यौन उत्पीड़न के आरोप पर गिरफ्तारी की मांग की थी। इस साल के शुरू में इन पहलवानों ने दिसंबर में महासंघ के पदाधिकारियों के चुनाव को रद्द करने और अवैध घोषित करने के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया था। विवाद के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने डब्ल्यूएफआई का चुनाव नहीं लगा था, लेकिन उनके करीबी संजय सिंह को 21 दिसंबर 2023 को हुए चुनावों में डब्ल्यूएफआई का नया प्रमुख चुना गया था। हालांकि, खेल मंत्रालय ने चुनाव के तीन दिन बाद डब्ल्यूएफआई को कथित तौर पर फैसले लेते समय अपने खुद के संविधान के प्रावधानों का पालन नहीं करने के लिए 24 दिसंबर 2023 को निलंबित कर दिया था और आईओए से इसका कामकाज देखने के लिए एक तदर्थ समिति गठित करने का अनुरोध किया था। फरवरी में विश्व कुश्ती संस्था यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने डब्ल्यूएफआई से निलंबन हटा लिया जिसके कारण आईओए ने मार्च में अपनी तदर्थ समिति को भी भंग कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed