फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   indian women team lost again to Germany

दूसरे मैच में पिछली हार का सिलसिला नहीं तोड़ सकी भारतीय टीम

Mon, 29 Feb 2016 06:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 29 Feb 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
indian women team lost again to Germany

स्टेलेनेबाश (दक्षिण अफ्रीका) में भारतीय महिला हॉकी टीम को जर्मनी से एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है। एक कड़े मुकाबले में भारतीय टीम 2-3 से हार गई।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जर्मनी के खिलाफ भारत की यह दूसरी हार है। पिछले मुकाबले में जर्मनी ने भारत को 3-0 से मात दी थी। इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक शुरुआत की और उन्हें जल्द ही पेनाल्टी कॉर्नर भी मिला।
विज्ञापन


सुनीता लाकड़ा ने पेनल्टी को गोल में तब्दील कर भारत को पहले हाफ तक 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे क्वार्टर में हालांकि जर्मनी ने वापसी की कोशिश की और उसकी ओर से लिसा मारी शुट्ज ने मैदानी गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अनुराधा देवी थोकचोम ने मैदानी गोल कर भारत को एक बार फिर बढ़त दिला दी। लेकिन जर्मनी की हनाह क्रूगर ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर अपनी टीम को 2-2 से बराबरी दिला दी। तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने रक्षात्मक रवैया अपनाया जिससे किसी टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली।


चौथे और फाइनल क्वार्टर मे जर्मनी की ओर से क्रूगर ने पेनल्टी को गोल में तब्दील कर अपनी टीम को 3-2 से जीत दिला दी। भारतीय टीम इस दौरे पर मंगलवार को स्कॉटलैंड से भिड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed