फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Women Shooter Esha Singh enters 25m pistol final at Munich ISSF World Cup

ISSF World Cup : निशानेबाज ईशा सिंह का शानदार प्रदर्शन, महिला 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में पहुंचीं

Mon, 03 Jun 2024 06:32 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 03 Jun 2024 06:32 AM IST
सार

महिलाओं की एयर राइफल में रमिता ने 633.0 अंक से चौथे स्थान पर रहकर सोमवार को होने वाले फाइनल में प्रवेश किया। तिलोत्मा सेन 30वें और इलावेनिल वलारिवान 45वें स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
Indian Women Shooter Esha Singh enters 25m pistol final at Munich ISSF World Cup
ईशा सिंह - फोटो : SAI Media

विस्तार

भारतीय निशानेबाज ईशा सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वालीफिकेशन दौर में 293 का स्कोर बनाकर आईएसएसएफ विश्व कप के महिला 25 मीटर पिस्टल फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। ईशा ने छठे स्थान से फाइनल में जगह बनाई, जबकि हमवतन रिद्म सांगवान 281 के स्कोर से 68वें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

महिलाओं की एयर राइफल में रमिता ने 633.0 अंक से चौथे स्थान पर रहकर सोमवार को होने वाले फाइनल में प्रवेश किया। तिलोत्मा सेन 30वें और इलावेनिल वलारिवान 45वें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप फाइनल में जगह बनाने से चूके
संदीप सिंह 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 631.4 अंक से नौवें स्थान पर रहे और फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। दिव्यांश पंवार 631.2 अंक से 12वें, जबकि रूद्रांक्ष पाटिल 630.7 अंक से 17वें स्थान पर रहे। अर्जुन बबुता केवल रैंकिंग अंक (आरपीओ) के लिए निशाना लगा रहे थे। वह 635.1 अंक के स्कोर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय रहे। वह स्पर्धा में दिन का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाने वाले निशानेबाज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed