फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   indian women recurve team bags gold at archery world cup

भारतीय महिला तीरंदाजों ने लगाया गोल्ड पर निशाना

Mon, 22 Jul 2013 11:16 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 22 Jul 2013 11:16 AM IST
विज्ञापन
indian women recurve team bags gold at archery world cup

दीपिका कुमारी की अगुवाई में भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने चीनी चुनौती को ध्वस्त करते हुए विश्व कप पर कब्जा जमा लिया है।

विज्ञापन


दुनिया में तीसरे नंबर की तीरंदाज दीपिका कुमारी, लेशराम बोम्बायला देवी और रिमिल बिरूली की महिला टीम ने शीर्ष वरीयता प्राप्त चीनी टीम को फाइनल में 201-186 के अंतर से हराया।
विज्ञापन


मेडेलिन (कोलंबिया) में खेले गए तीरंदाजी विश्व कप चरण 3 में पूर्व नंबर एक दीपिका एकल मुकाबले में क्वार्टर फाइनल में हार गई थी, लेकिन टीम स्पर्धा में उन्होंने शानदार खेल दिखाया। दीपिका ने चार बार सटीक निशाना लगाकर खिताब पर भारत की पकड़ मजबूत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दो साल बाद स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। भारत ने इस वर्ग में दूसरी बार स्वर्ण पदक पदक जीता है। इससे पहले 2011 में शंघाई में पहली बार महिला टीम विश्व चैंपियन बनी थी।

टीम में शामिल अन्य तीरंदाजों बोम्बायला और रिमिल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दीपिका का बढ़िया साथ दिया, जिससे भारत ने 201-186 के अंतर से शीर्ष वरीय टीम चीन को हरा दिया।


पुरुष कंपाउंड टीम को मिला कांस्य
इससे पहले, भारत की कंपाउंड पुरुष टीम ने कांस्य पदक हासिल कर लिया है। रजत चौहान, संदीप कुमार और रतन सिंह खुरईजम ने मेजबान टीम को 215-210 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

तेज हवाओं के बीच खेले गए कंपांउड कांस्य पदक प्ले ऑफ मुकाबले में पुरुष टीम ने कोलंबिया की तिकड़ी को मात दी।

स्पर्धा में फ्रांस की पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इससे पहले 2008 में फ्रांस को स्वर्ण पदक मिला था। अमेरिकी महिला टीम ने कोलंबियाई टीम को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed