{"_id":"952cfdac-e943-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"indian-women-clinch-first-time-jr-weightlifting-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वेटलिफ्टर्स टीम बनीं पहली बार एशियाई चैंपियन","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
महिला वेटलिफ्टर्स टीम बनीं पहली बार एशियाई चैंपियन
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2013 03:02 PM IST
विज्ञापन
महिला वेटलिफ्टरों ने बिशकेक (कजाखस्तान) में हुए जूनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में इतिहास रचते हिए पहली बार टीम चैंपियनशिप जीतने का गौरव हासिल किया है।
विज्ञापन
इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल सहदेव यादव के मुताबिक महिलाओं ने 463 अंकों के साथ यह कारनामा चीन (403) को पछाड़ कर हासिल किया है।
महिला टीम ने तीन रजत और चार कांस्य जीते। जबकि पुरुष टीम चार रजत और छह कांस्य पदक के साथ चौथे स्थान पर रही।
विकास ठाकुर मीरा बाई चानू, वंदना गुप्ता राखी हलधर ने चैंपियनशिप में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप में भारत, चीन, जापान समेत 14 देशों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
वेटलिफ्टरों ने कुल 17 पदक जीते इससे पहले 2005 में लिफ्टरों ने 14 पदक जीते थे।