फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian tennis star Sumit Nagal defeated in first round of Wimbledon Grand slam tournament

Wimbledon : वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम में प्रभावित नहीं कर सके सुमित नागल, पहले दौर में हारकर हुए बाहर

Tue, 02 Jul 2024 06:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 02 Jul 2024 06:07 PM IST
सार

पुरुष सिंगल्स वर्ग के मुख्य ड्रॉ में पहली बार हिस्सा ले रहे नागल को दो घंटे 38 मिनट तक चले मुकाबले में 2-6, 6-3, 3-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। दुनिया के 53वें नंबर के खिलाड़ी केकमानोविच के खिलाफ नागल ने एक सेट जीता।

विज्ञापन
Indian tennis star Sumit Nagal defeated in first round of Wimbledon Grand slam tournament
सुमित नागल - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के स्टार सिंगल्स टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विबंलडन में प्रभावित नहीं कर सके और उन्हें पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। नागल ने सर्बिया के मियोमिर केकमानोविच के खिलाफ पहले दौर के मुकाबले में 44 सहज गलतियां की और चार सेट तक चले मुकाबले में हारकर बाहर हो गए। 
विज्ञापन

पुरुष सिंगल्स वर्ग के मुख्य ड्रॉ में पहली बार हिस्सा ले रहे नागल को दो घंटे 38 मिनट तक चले मुकाबले में 2-6, 6-3, 3-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। दुनिया के 53वें नंबर के खिलाड़ी केकमानोविच के खिलाफ नागल ने एक सेट जीता। भारत के 72वीं रैंकिंग वाले 26 वर्षीय खिलाड़ी ने 47 विनर भी लगाए लेकिन कुल मिलाकर उन्हें घास के कोर्ट पर संघर्ष करना पड़ा। अंत में नागल केकमानोविच के 122 अंक के मुकाबले केवल 104 अंक ही जुटा पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्बियाई खिलाड़ी ने छह ऐस लगाए और केवल दो डबल फॉल्ट किए। यह केकमानोविच की नागल के खिलाफ दो मैच में दूसरी जीत है। उन्होंने चार साल पहले जर्मनी के कोलोन में एटीपी 250 प्रतियोगता में भी नागल को हराया था। पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके नागल पांच साल में विंबलडन पुरुष सिंगल्स मुख्य ड्रॉ का मैच खेलने वाले पहले भारतीय हैं। प्रजनेश गुणेश्वरन 2019 में पहले दौर से बाहर हो गए थे। 
विज्ञापन

मौजूदा सत्र में शानदार रहा था प्रदर्शन
नागल का मौजूदा सत्र शानदार रहा है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य ड्रॉ के लिए भी क्वालिफाई किया था। उन्होंने शुरुआती दौर में कजाखस्तान के 31वें वरीय एलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया था और 35 साल में किसी ग्रैंडस्लैम में वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराने वाले पहले भारतीय पुरुष टेनिस खिलाड़ी बने थे। नागल ने एटीपी 1000 प्रतियोगिता इंडियन वेल्स मास्टर्स और मोंटे कार्लो मास्टर्स के मुख्य ड्रॉ के लिए भी क्वालिफाई किया था। इस भारतीय ने इस सत्र में दो चैलेंजर प्रतियोगिताएं हीलब्रॉन चैलेंजर और चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर जीते हैं। उन्होंने फ्रेंच ओपन में भी हिस्सा लिया था लेकिन शुरुआती दौर में हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed