फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   indian team played on borrowed bicycles in world championships

उधार की साइकिलों से खेले वर्ल्ड चैंपियनशिप में

Tue, 05 Mar 2013 12:43 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 05 Mar 2013 12:43 AM IST
विज्ञापन
indian team played on borrowed bicycles in world championships

भारतीय साइकिलिंग के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने गए रायडरों को मिंस्क में उधार की साइकिलें लेकर कंपटीशन में उतरना पड़ा। एयरलाइंस की गलती के चलते भारतीय रायडरों की साइकिलें और सारा सामान कंपटीशन खत्म होने के बाद मिंस्क (बेलारूस) पहुंचा।

विज्ञापन


साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने गल्फ देश से संबंध रखने वाली इस एयरलाइंस के खिलाफ अदालत जाने की धमकी दी है। इसके बाद एयरलाइंस ने गलती मानते हुए सारा खर्च देने की बात कही है।
विज्ञापन


भारतीय टीम के कोच अर्जुन अवार्डी अमर सिंह को जब टीम का लगेज साथ नहीं पहुंचने की जानकारी लगी तो उन्होंने किसी तरह आयोजकों के समक्ष साइकिलें उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। 21 फरवरी को कंपटीशन शुरू होने से कुछ समय पहले उन्हें साइकिलें दी गईं। लेकिन यह ऐसी साइकिलें थीं जिनसे सिर्फ काम चलाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजन टीम स्प्रिंट में भारतीय रायडर ओ बिक्रम सिंह, राजेश, अमरजीत सिंह को 48वें और अंतिम स्थान पर रहना पड़ा। अमर सिंह की मानें तो उनके रायडरों को बिना प्रैक्टिस के मिंस्क में रहना पड़ना। यूसीआई कमिश्नर होने के नाते उन्हें आयोजकों से साइकिलें मिल गईं वरना टीम को बिना खेले वापस लौटना पड़ता। जिसका खामियाजा रायडरों को ओलंपिक क्वालीफाइंग में भुगतना पड़ता।


ईरान, पाक को अब तक नहीं मिला वीजा
साइकिलिंग में मजबूत ईरान को सात मार्च से इंदिरा गांधी वेलड्रोम में होने जा रही एशियाई साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए अब तक वीजा नहीं मिला है। सीएफआई के अध्यक्ष परमिंदर सिंह ढींढसा ने चिंता जताते हुए कहा कि इसके पीछे राजनैतिक कारण हो सकते हैं। लेकिन ईरान नहीं खेला तो यह चैंपियनशिप के लिए बड़ा झटका होगा। सिर्फ ईरान नहीं बल्कि पाकिस्तान व अफगानिस्तान की टीमों को अब तक वीजा नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed