वर्ल्ड चैंपियन को हरा फाइनल में भारतीय शटलर पीवी सिंधू
भारतीय महिला स्टार शटलर पीवी सिंधू मौजूदा विश्व और ऑल इंग्लैंड चैंपियन स्पेन की कैरोलीना मारीन को हराकर डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन के फाइनल में पहुंच गई हैं।
सिंधू ने शनिवार को खेले गए महिलाओं की एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में मारिन को 21-15, 18-21, 21-17 से पराजित किया। यह मुकाबला एक घंटे और 15 मिनट तक चला।
आसान नहीं था सेमीफाइनल मुकाबला
सेमीफाइनल के लिए कांस्य पदक विजेता पी वी सिंधू के लिए कड़ा मुकाबला था। सेमीफाइनल के लिए पी वी सिंधू ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए विश्व की पूर्व नंबर एक चीनी खिलाड़ी वांग यिहान को सीधे गेमों में हराकर 65,0000 डालर इनामी डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विश्व में 13वें नंबर की सिंधू ने महिला एकल में 45 मिनट तक चले मैच में 2011 की विश्व चैंपियन और 2012 लंदन ओलंपिक की रजत पदक विजेता छठी वरीयता प्राप्त यिहान को 21-18, 21-19 से हराया।