फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   indian sprinter to trained in usain bolt s reigon

भारतीय एथलीट का धमाका, बोल्ट के साथ करेगा ट्रेनिंग

Tue, 07 Jan 2014 02:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 07 Jan 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
indian sprinter to trained in usain bolt s reigon

कभी आपने सोचा है कि फर्राटा चैंपियन उसेन बोल्ट के साथ एक भारतीय एथलीट रेस लगाएगा। लेकिन अब यह सच होने जा रहा है।

विज्ञापन


पिछले साल सितंबर में रांची में आयोजित 53वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों के 200 मीटर रेस का खिताब जीतने वाले अमिया मलिक ट्रैक पर एक और उड़ान भरने जा रहे हैं। मलिक वर्ल्ड रिकॉर्डधारी बोल्ट के कोच ग्लेन मिल्स के साथ तैयारी करेंगे।

मलिक की ग्लेन मिल्स के साथ कोचिंग के लिए ओडिशा ओलंपिक संघ (ओओए) लंबे समय से प्रयासरत था। 21 साल के धावक ने कहा, " "मेरे संघ ने किंग्स्टन में मेरी सारी जानकारी भेजी थी और भारत में मेरा रिकॉर्ड देखकर मिल्स ने मुझे चार महीने की ट्रेनिंग देने को राजी हो गए हैं। साथ ही मैं रेसर्स ट्रैक क्लब में भी रहूंगा जहां से उन्होंने उसेन बोल्ट के अलावा योहान ब्लैक जैसे दिग्गजों को ट्रेनिंग दी थी।"
विज्ञापन


ओडिशा के धावक अमिया मलिक अब जमैका के मशहूर धावक उसेन बोल्ट के कोच ग्लेन मिल्स से कोचिंग लेने की तैयारी कर रहे हैं। मलिक ने कहा, "हाल ही में रांची में मैंने 200 मीटर रेस में 21.22 सेकंड का समय निकाला। मैं इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स को अपना लक्ष्य बनाकर चल रहा हूं। इसी के तहत मैं इस महीने की 12 तारीख को जमैका जाऊंगा जहां उसेन बोल्ट के कोच की निगरानी में चार महीने प्रशिक्षण लूंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अमिया मलिका देश के पहले ऐसे धावक होंगे जो एक कोचिंग के लिए कैरेबियाई द्वीप का दौरा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed