फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian shuttler Lakshya Sen's campaign at the BWF World Championships ended in disappointment

World Championship: लक्ष्य सेन का विश्व चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन, शुरुआती दौर में हारकर हुए बाहर

Mon, 25 Aug 2025 10:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 25 Aug 2025 10:11 PM IST
सार

लक्ष्य पिछले साल अगस्त में ओलंपिक में दिल तोड़ने वाले चौथे स्थान की यादों को मिटाने की उम्मीद में पेरिस आए थे लेकिन शी ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। शी शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने जनवरी 2024 से अब तक अपने सभी नौ फाइनल जीते हैं।

विज्ञापन
Indian shuttler Lakshya Sen's campaign at the BWF World Championships ended in disappointment
लक्ष्य सेन - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के लक्ष्य सेन का बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में प्रदर्शन काफी खराब रहा और वह शुरुआती दौर में ही हारकर बाहर हो गए। पुरुष एकल वर्ग में लक्ष्य का सामना दुनिया के नंबर एक और शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन के शी यूकी से हुआ, लेकिन वह सीधे गेम में हार गए। लक्ष्य को 54 मिनट तक चले मुकाबले में 17-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शी की लक्ष्य के खिलाफ पांच मैचों में चौथी जीत 
चीन के खिलाड़ी को लंबी रैलियों में उलझाने और आक्रामक खेलने दिखाने के बावजूद लक्ष्य महत्वपूर्ण लम्हों में लड़खड़ा गए और शी के मजबूत डिफेंस तथा शानदार फिनिशिंग का तोड़ निकालने में विफल रहे। लक्ष्य पिछले साल अगस्त में ओलंपिक में दिल तोड़ने वाले चौथे स्थान की यादों को मिटाने की उम्मीद में पेरिस आए थे लेकिन शी ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। शी शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने जनवरी 2024 से अब तक अपने सभी नौ फाइनल जीते हैं। शी की लक्ष्य के खिलाफ पांच मैच में यह चौथी जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोमांचक रही थी शुरुआत
मैच की शुरुआत रोमांचक रही। शुरुआत में ही 47 शॉट की रैली में सेन ने ‘लाइन कॉल’ का गलत आकलन करके अंक गंवाया जिससे शी ने 3-2 की बढ़त बनाई। चीन के खिलाड़ी ने इसके बाद दो तेज स्मैश के साथ 10-6 की बढ़त बनाई, लेकिन लक्ष्य ने प्रतिद्वंद्वी की गलतियों का फायदा उठाकर वापसी करते हुए स्कोर 11-11 कर दिया। शी ने अपने दमदार स्मैश की बदौलत 14-11 की बढ़त बनाई लेकिन लक्ष्य ने स्कोर 14-16 कर दिया। शी ने 52 शॉट की रैली बाहर मारकर लक्ष्य को अंक दिया।
विज्ञापन

दूसरे गेम में शुरुआती करीबी रही और एक समय दोनों खिलाड़ी 5-5 से बराबर थे लेकिन इसके बाद शी ने दबदबा बनाया। चीन के खिलाड़ी ने 414 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से स्मैश भी लगाया और 14-9 की बढ़त बना ली। लक्ष्य ने स्मैश और नेट पर एक शानदार खेल की बदौलत वापसी करते हुए स्कोर 16-17 कर दिया लेकिन फिर दो सहज गलतियां करके शी को 19-16 की बढ़त दे दी। लक्ष्य ने नेट पर दो अंक के साथ स्कोर 18-19 किया लेकिन फिर एक शॉट नेट पर और दूसरा बाहर मारकर मैच शी की झोली में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed