फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Olympic Association's executive council meeting on Thursday members adding contentious items in agenda

IOA: पीटी उषा और कोषाध्यक्ष सहदेव के विवाद के बीच आईओए कार्यकारी परिषद की होगी बैठक, जानें क्या रहेगा एजेंडा

Wed, 25 Sep 2024 05:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 25 Sep 2024 05:45 PM IST
सार

उषा और सहदेव के बीच विवाद इतना बढ़ गया है कि कोषाध्यक्ष ने उषा के खिलाफ उनकी छवि को बदनाम करने के लिए कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। मालूम हो कि उषा ने पद पर बने रहने की उनकी योग्यता को चुनौती देने वाली शिकायत के आधार पर सहदेव को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 

विज्ञापन
Indian Olympic Association's executive council meeting on Thursday members adding contentious items in agenda
पीटी उषा - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा और कोषाध्यक्ष सहदेव यादव के बीच आपसी विवाद चल रहा है। इसी बीच आईओए की गुरुवार को कार्यकारी परिषद की बैठक बुलाई गई है। इसके एजेंडे में सदस्यों ने विवादास्पद मुद्दों को भी शामिल किया है जिसमें पीटी उषा द्वारा उन्हें जारी कथित तौर पर धमकी भरे पत्र का मामला भी शामिल है। 
विज्ञापन

उषा-सहदेव के बीच बढ़ा विवाद 
उषा और सहदेव के बीच विवाद इतना बढ़ गया है कि कोषाध्यक्ष ने उषा के खिलाफ उनकी छवि को बदनाम करने के लिए कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। मालूम हो कि उषा ने पद पर बने रहने की उनकी योग्यता को चुनौती देने वाली शिकायत के आधार पर सहदेव को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। कार्यकारी परिषद द्वारा जोड़े गए 14 बिंदुओं के एजेंडा में अध्यक्ष द्वारा कार्यकारी समिति के सदस्यों को समय-समय पर जारी किए गए अवैध और धमकी भरे पत्रों पर चर्चा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष से संबंधित दो अन्य मुद्दों के अनुसार परिषद आईओए संविधान के तहत अध्यक्ष की शक्तियों के दायरे पर चर्चा और विचार-विमर्श करेगी तथा अध्यक्ष के आचरण की रिपोर्ट आईओए नैतिकता आयोग को देने की आवश्यकता पर निर्णय लेगी। बैठक के बारे में आधिकारिक संवाद परिषद के 12 सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया है जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय पटेल, उपाध्यक्ष राजलक्ष्मी सिंह देव, उपाध्यक्ष और पूर्व ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग, सदस्य और पूर्व पहलवान योगेश्वर दत्त आदि शामिल हैं। जिन सदस्यों ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किए उनमें मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम और टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल शामिल हैं जो आईओए खिलाड़ी आयोग में हैं।
विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक में अतिरिक्त खर्चे पर होगी चर्चा 
हाल ही में पेरिस ओलंपिक से संबंधित मुद्दे भी बैठक का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे। इनमें ओलंपिक का प्रायोजन विवरण, पेरिस में किए गए अतिरिक्त खर्चे शामिल हैं जिसमें आईओए के कथित खर्चे पर अध्यक्ष के कमरे को अपग्रेड करना भी शामिल है। एक अन्य चर्चा नवंबर 2022 में उत्कृष्ट योग्यता वाले खिलाड़ियों (एसओएम) के चयन के लिए अपनाई गई प्रक्रिया और निर्वाचित पदों के लिए आईओए के चुनाव में उनकी भागीदारी से संबंधित होगी। खिलाड़ी आयोग ने उस समय आठ एसओएम चुने थे जिनमें उषा, योगेश्वर दत्त, एमएम सोमाया (हॉकी), रोहित राजपाल (टेनिस), अखिल कुमार (मुक्केबाजी), शुमा सिरुर (निशानेबाजी), अपर्णा पोपट (बैडमिंटन) और डोला बनर्जी (तीरंदाजी) शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed