फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Olympic Association President PT Usha issued show cause notice to the body's Treasurer Sahdev Yadav

PT Usha: भारतीय ओलंपिक संघ की प्रमुख पीटी उषा ने कोषाध्यक्ष को जारी किया नोटिस, 24 सितंबर तक जवाब देने कहा

Thu, 12 Sep 2024 06:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 12 Sep 2024 06:31 PM IST
सार

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि यादव और कुछ अन्य अधिकारी अपने पदों पर बने हुए हैं जो खेल संहिता के तहत आयु और कार्यकाल की सीमा संबंधी नियमों का उल्लंघन है। खेल संहिता के तहत विभिन्न पद पर लगातार 12 साल रहने के बाद पद छोड़ना पड़ता है।

विज्ञापन
Indian Olympic Association President PT Usha issued show cause notice to the body's Treasurer Sahdev Yadav
पीटी उषा - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने कोषाध्यक्ष सहदेव यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उषा ने यह कदम यादव के चुनाव से राष्ट्रीय खेल संहिता के उल्लंघन की शिकायत के बाद उठाया है। उषा ने 10 तारीख को लिखे पत्र में यादव को 24 सितंबर तक जवाब देने को कहा है। पत्र की एक प्रति केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के एनओसी (राष्ट्रीय ओलंपिक समिति) संबंध विभाग के सहायक निदेशक जेरोमी पोइवी को भी भेजी गई है।
विज्ञापन

यादव को पत्र में उषा ने लिखा,  मैं आपका ध्यान उस औपचारिक शिकायत की ओर आकर्षित करने के लिए आपको पत्र लिख रही हूं जो पिछले चुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की आपकी पात्रता से जुड़ी है और हाल में भारतीय ओलंपिक संघ को मिली है। शिकायतकर्ता ने उच्च न्यायालय के एक फैसले का हवाला दिया है, जो शिकायतकर्ता के अनुसार चुनाव लड़ने की आपकी पात्रता के बारे में चिंता पैदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?
दरअसल, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि यादव और कुछ अन्य अधिकारी अपने पदों पर बने हुए हैं जो खेल संहिता के तहत आयु और कार्यकाल की सीमा संबंधी नियमों का उल्लंघन है। खेल संहिता के तहत विभिन्न पद पर लगातार 12 साल रहने के बाद पद छोड़ना पड़ता है। यादव इससे पहले भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के सचिव थे और 15 साल तक उसके साथ जुड़े रहे। शिकायतकर्ता ने भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के उपाध्यक्ष अजय पटेल, भारतीय वुशु महासंघ के भूपिंदर सिंह बाजवा और भारतीय नौकायन महासंघ की अध्यक्ष राजलक्ष्मी सिंह देव सहित आईओए के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी खेल संहिता का पालन नहीं करने पर इसी तरह की चिंता जताई है।
विज्ञापन

आईओए की कार्यकारी समिति से हटाने की मांग
आईओए ने शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी है। शिकायकर्ता ने इन लोगों को तुरंत आईओए की कार्यकारी समिति से हटाने की मांग की है। इसके बाद आईओए में चल रही खींचतान और तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed