फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   indian olympic association electoral process starts

इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की चुनावी प्रक्रिया शुरू

Sat, 24 Nov 2012 10:11 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 24 Nov 2012 10:11 PM IST
विज्ञापन
indian olympic association electoral process starts

इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की ओर से इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन को प्रतिबंधित करने की धमकी से बेअसर शनिवार को स्पोर्ट्स कोड के अनुसार आईओए की चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रिटर्निंग ऑफिसर सेवानिवृत चीफ जस्टिस वीके बाली की अगुवाई में नामांकनों की छटनी का काम किया गया।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के चेयरमैन सेवानिवृत चीफ जस्टिस अनिल देव सिंह की अगुवाई में तीन सदस्यीय पैनल ने आईओसी की ओर से भेजे गए पत्र और चुनाव के बारे में हाईकोर्ट के आदेश को पढ़कर उस पर भी चर्चा की। इसके बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इस दौरान अभय सिंह चौटाला कैंप के सभी उम्मीदवारों ने आरओ के समक्ष हाजिरी लगाई। लेकिन रंधीर सिंह कैंप की ओर से कोई नहीं पहुंचा। सूत्र यह भी बताते हैं कि चौटाला कैंप ने रंधीर और उनके साथी मुरुगन की उम्मीदवारी पर सवाल उठाया है। लेकिन बताया जा रहा है कि रंधीर की उम्मीदवारी को हरी झंडी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आईओसी की ओर से साफ कहा गया है कि चुनावी प्रक्रिया रोक दी जाए। साथ ही चुनाव स्पोर्ट्स कोड के अनुसार नहीं बल्कि ओलंपिक चार्टर के मुताबिक कराए जाएं। लेकिन आज चुनावी प्रक्रिया स्पोर्ट्स कोड के अनुसार शुरू की गई है। आईओसी ने इस संबंध में आईओए से 30 नवंबर तक जवाब भी मांगा है। वरना उसे प्रतिबंधित करने का मामला अपनी कार्यकारिणी में रखने के लिए भी कह दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed