फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   indian olympic association election postpone

इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के चुनाव टलेंगे

Mon, 19 Nov 2012 11:16 PM IST
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी Updated Mon, 19 Nov 2012 11:16 PM IST
विज्ञापन
indian olympic association election postpone

इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) के 25 नवंबर को होने वाले चुनाव टलना लगभग तय है। हालांकि आईओए के कार्यकारी अध्यक्ष विजय मल्होत्रा ने चुनाव कमीशन के हेड के रूप में राजस्थान हाईकोर्ट के सेवानिवृत चीफ जस्टिस अनिल देव सिंह के नाम की घोषणा कर दी। लेकिन आधिकारिक रूप से यह जानकारी रिटर्निंग ऑफिसर सेवानिवृत जज वीके बाली को अब तक नहीं मिली है।

विज्ञापन


चुनाव के लिए नामांकन हो चुके हैं लेकिन अब तक छंटनी का काम शुरू नहीं हुआ है। कमीशन के पूर्व हेड एसवाई कुरैशी की ओर से इस्तीफा दिए जाने के बाद प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। जस्टिस बाली ने अमर उजाला को बताया कि उन्हें अब तक कमीशन के हेड की नियुक्ति की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। जैसे ही उनके पास आधिकारिक पत्र आएगा।
विज्ञापन


वह तीन सदस्यीय पैनल की बैठक बुलाकर चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे। पहले छंटनी का काम होगा। इसके बाद चुनाव की नई तारीखों पर चर्चा होगी। प्रक्रिया शुरू नहीं होने के चलते काफी समय खराब हुआ है। जिसके चलते चुनाव निर्धारित तिथि पर नहीं होने की संभावना है। चुनाव कितने दिनों के लिए टाले जाते हैं यह बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि चुनाव एक सप्ताह के लिए टल सकते हैं। जस्टिल बाली को कमीशन हेड की नियुक्ति की जानकारी आज मिल जाती तो एक दिन की देरी से बचा जा सकता था। नियुक्ति का पत्र मीडिया को तो जारी कर दिया गया लेकिन आरओ को इसकी जानकारी तक नहीं है।


हालांकि इससे पहले रंधीर सिंह ने मल्होत्रा को कमीशन हेड की नियुक्ति का अधिकार नहीं होने की बात कही थी। लेकिन मल्होत्रा ने इसे खारिज कर दिया। इस दौरान अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार अभय चौटाला के भाई अजय चौटाला ने आईओसी अध्यक्ष जैक्स रोगे को पत्र लिखकर रंधीर की उम्मीदवारी खारिज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आईओसी चार्टर के विपरीत रंधीर सरकारी मदद ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed