{"_id":"5b9ccaf6-3339-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"indian-olympic-association-election-date-moved","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के चुनाव आगे बढे़","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के चुनाव आगे बढे़
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Nov 2012 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्मीदों के मुताबिक इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) के चुनाव टल गए हैं। इस चुनाव के लिए गठित कमीशन ने मंगलवार को चुनाव आगे बढ़ाने का फैसला ले लिया। कमीशन की ओर से नई तिथि की घोषणा एक या दो दिनों के अंदर की जा सकती है।
विज्ञापन
आईओए की ओर से कमीशन के चेयरमैन की नियुक्ति का आधिकारिक पत्र मिलने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर वीके बाली ने तीन सदस्यीय कमीशन की आज बैठक बुलाई। कमीशन के नवनियुक्त चेयरमैन राजस्थान हाईकोर्ट के सेवानिवृत चीफ जस्टिस अनिल देव सिंह की अगुवाई में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि पूर्व चेयरमैन एसवाई कुरैशी के इस्तीफे के बाद नामांकन की छटनी के लिए जो समय बर्बाद हुआ है उसे पूरा करने के लिए चुनाव की तिथि बदलना जरूरी है।
विज्ञापन
जस्टिस बाली ने अमर उजाला को बताया कि बैठक में नई तिथि का फैसला हो चुका है। लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा एक से दो दिनों के अंदर कर दी जाएगी। इस दौरान नामांकनों की छटनी का काम भी निपटा लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि चुनाव 25 नवंबर को निर्धारित थे। लेकिन अब इस चुनाव के दिसंबर के पहले सप्ताह में होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन