फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian mens team started with victory in World Table Tennis Team Championship Sharath Harmeet and Sathiyan won

Table Tennis: विश्व टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष टीम का जीत से आगाज, शरत-हरमीत और साथियान जीते

Sat, 17 Feb 2024 08:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 17 Feb 2024 08:08 PM IST
सार

इस जीत से भारत दो अंक, लेकर ग्रुप तीन में दक्षिण कोरिया (चार अंक) और चिली (तीन अंक) से पीछे तीसरे स्थान पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Indian mens team started with victory in World Table Tennis Team Championship Sharath Harmeet and Sathiyan won
अचंत शरत कमल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय पुरुष टीम ने शनिवार को बुसान में चिली को आसानी से 3-0 से हराकर विश्व टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप में अपना अभियान जीत से शुरू किया। स्टार भारतीय पैडलर (टेबल टेनिस खिलाड़ी) शरत कमल (95 रैंकिंग) ने दुनिया के 53वें नंबर के निकोलस बुरगोस पर 11-5, 11-8, 11-6 से जीत हासिल की।
विज्ञापन


फिर भारत के शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी और मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन हरमीत देसाई ने इसी लय को जारी रखते हुए गुस्तावो गोमेज को 11-8, 11-7, 11-6 से हरा दिया।
विज्ञापन

जी साथियान को ओलिवारेस फेलिप के खिलाफ पहले गेम में थोड़ी चुनौती मिली, लेकिन उन्होंने 12-10, 11-8, 11-8 की जीत हासिल की। 

इस जीत से भारत दो अंक, लेकर ग्रुप तीन में दक्षिण कोरिया (चार अंक) और चिली (तीन अंक) से पीछे तीसरे स्थान पर पहुंच गया। अब भारतीय टीम रविवार को पोलैंड से भिड़ेगी जिसके बाद उसका सामना सोमवार को दक्षिण कोरिया और मंगलवार को न्यूजीलैंड से होगा। भारतीय महिला टीम रविवार को हंगरी के सामने होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed