फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Men`s hockey team will face Belgium in pool B match of Paris Olympics team remain unbeaten

Paris Olympics: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सामने होगी बेल्जियम की कड़ी चुनौती, अंतिम-8 में जगह बना चुका है भारत

Wed, 31 Jul 2024 05:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 31 Jul 2024 05:38 PM IST
सार

भारतीय टीम हालांकि पहले ही क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी है। बेल्जियम पूल बी में तीनों मैच जीतकर शीर्ष पर है, जबकि भारत दो जीत और एक ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया दो जीत और एक हार के साथ तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
Indian Men`s hockey team will face Belgium in pool B match of Paris Olympics team remain unbeaten
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में अब तक अजेय चल रही भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सामना गुरुवार को बेल्जियम की कड़ी चुनौती होगी। भारत ने पूल बी में दो मैच जीते हैं, जबकि अर्जेंटीना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था। भारतीय टीम हालांकि पहले ही क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी है। बेल्जियम पूल बी में तीनों मैच जीतकर शीर्ष पर है, जबकि भारत दो जीत और एक ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया दो जीत और एक हार के साथ तीसरे स्थान पर है। अर्जेंटीना ने भी तीन मैचों में एक जीत, एक ड्रॉ और एक हार के साथ अंतिम आठ में जगह बना ली है। बेल्जियम के बाद भारत को शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया से खेलना है। 
विज्ञापन

आयरलैंड के खिलाफ भारत ने किया था शानदार प्रदर्शन 
अपना चौथा ओलंपिक खेल रहे मिडफील्डर मनप्रीत सिंह और हार्दिक सिंह ने भी आयरलैंड के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके कई मौके बनाए। मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, गुरजंत सिंह और सुखजीत सिहं ने भी दबाव बनाए रखा। अपना पहला ओलंपिक खेल रहे राइट बैक जरमनप्रीत सिंह इस टूर्नामेंट की खोज साबित हुए हैं जिन्होंने अब तक काफी प्रभावी प्रदर्शन किया है। पहले दो मैचों में 19 पेनल्टी कॉर्नर गंवाने वाली भारतीय टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश की तारीफ करनी होगी जिन्होंने कई गोल बचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड-आयरलैंड का सफर समाप्त 
न्यूजीलैंड और आयरलैंड लगातार तीन हार के साथ दौड़ से बाहर हो गए हैं। हर पूल से शीर्ष चार टीमें ही अंतिम आठ में पहुंचेंगी। भारत ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया और फिर आखिरी मिनट में किये गए गोल की मदद से 2016 की चैंपियन अर्जेंटीना को ड्रॉ पर रोका। आयरलैंड के खिलाफ भारत ने 2-0 से जीत दर्ज की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पहले दोनों मैचों में निर्णायक गोल दागे और फिर आयरलैंड के खिलाफ पेनल्टी स्ट्रोक पर पहला और पेनल्टी कॉर्नर पर दूसरा गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed