फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian men beat China 3-2 in Badminton Asia Team Championships

बैडमिंटन में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पहली बार चीन को हराया

Fri, 19 Feb 2016 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 19 Feb 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
Indian men beat China 3-2 in Badminton Asia Team Championships

सिर्फ क्रिकेट में ही टीम इंडिया इतिहास नहीं रच रही है बल्कि अन्य खेलों में भी भारतीय टीम का ऐतिहासिक कारनामा जारी है। पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम के किसी सीरीज (टी-20) में क्लीन स्वीप के बाद अब इस महीने बैडमिंटन में भारतीय टीम ने इतिहास लिखते हुए किसी टीम स्पर्धा में चीन को हरा दिया।

विज्ञापन


हैदराबाद में भारत ने बृहस्पतिवार को बैडमिंटन एशियाई टीम चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में चीन को 3-2 से हरा दिया। गाचीबाउली इनडोर स्टेडियम में किदांबी श्रीकांत, अजय जयराम और एच एस प्रणय अपने एकल मुकाबले जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन


विश्व बैडमिंटन में चीन को बड़ी ताकत माना जाता है। मेजबान टीम की चीन पर जीत से भारतीय खिलाड़ियों को दर्शकों से खूब वाहवाही मिली। भारत की पुरुष और महिला टीम पहले ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले एकल मैच में भारत के श्रेष्ठ रैंकिंग के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने चीन के होउवेई तियान को 21-11, 21-17 से हराया। दूसरे एकल में अजय जयराम ने 22-20, 15-21, 21-18 से जीत दर्ज की। वांग की विश्व रैंकिंग 11 है जबकि अजय जयराम 25वें पायदान पर हैं।

दुनिया में 27वें नंबर के खिलाड़ी एच एस प्रणय यूकी शि के खिलाफ 21-14, 21-10 से जीत हासिल करने में ज्यादा मुश्किलें नहीं आईं। युगल मुकाबले में मनु अत्री और सुमित रेड्डी की जोड़ी को चीन की जुनहाई ली और जिहान कियू की जोड़ी ने 22-20, 21-11 से पराजित किया। दूसरे युगल मुकाबले में प्रणव जेरी चोपड़ा और अक्षय दिवालकर को यिल्व वांग और वेन झांग से 10-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा।

पुरुष टीम की तरह महिला टीम को नहीं मिली जीत

Indian men beat China 3-2 in Badminton Asia Team Championships

चीन पर मिली ऐतिहासिक जीत पर भारतीय टीम के कोच पुलैला गोपीचंद का खुश नजर आए। उन्होंने कह, "मैं बहुत खुश हूं और चीन पर अपनी पुरुष टीम की शानदार जीत देखकर उत्साहित हूं।  मुझे उम्मीद है कि टीम जीत की इसी लय को बरकरार रखते हुए देश का नाम रोशन करेगी।" वहीं इस जीत पर अजय जयराम ने कहाल "यह नजदीकी जीत रही और मैं खुश हूं कि सभी टीम सदस्यों ने बेहतर प्रदर्शन किया। मुझे विश्वास है कि अगले मैचों में टीम जीत की यही लय कायम रखेगी।"

पुरुष टीम की चीन पर ऐतिहासिक जीत को महिला टीम जारी नहीं रख सकी और उसे जापान के खिलाफ एकतरफा 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। पीवी सिंधू को जापान की नोजूमी ओकूहारा ने 18-21, 21-12, 21-12 से हराया। ओकूारा विश्व रैंकिंग में आठवें और सिंधू 12वें स्थान पर हैं।

साइना नेहवाल चोट के कारण प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले रही हैं। पीसी तुलसी को सायाका सातो ने 24-22, 21-14 से और रुतविका शिवानी गाडे को यूई हाशिमोता ने 23-25, 21-14, 21-14 से पराजित किया। पहले युगल मुकाबले में मिसाकी मातसुमोतो और अयाका ताकाक्षी ने ज्वाला गट्टा-अश्विनी पोनप्पा को 21-12, 21-18 से और दूसरे युगल मैच में शिजुका मातसुओ और मैमी नेतो ने सिक्की रेड्डी-पीवी सिंधू को 21-11, 21-16 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed