Hockey: जूनियर हॉकी विश्व कप से पहले टीम इंडिया की खास तैयारी, इस टूर्नामेंट के लिए बर्लिन रवाना हुए खिलाड़ी
भारतीय टीम इसके बाद 22 जून को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी और राउंड रोबिन चरण के अपने अंतिम मैच में स्पेन के खिलाफ खेलेगी। सभी मैच बर्लिन में होंगे। टूर्नामेंट का समापन 25 जून को क्लासीफिकेशन मुकाबलों के साथ होगा जिसमें शीर्ष दो टीम खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी जबकि बाकी दो टीम तीसरे स्थान के प्ले ऑफ में खेलेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम इसके बाद 22 जून को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी और राउंड रोबिन चरण के अपने अंतिम मैच में स्पेन के खिलाफ खेलेगी। सभी मैच बर्लिन में होंगे। टूर्नामेंट का समापन 25 जून को क्लासीफिकेशन मुकाबलों के साथ होगा जिसमें शीर्ष दो टीम खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी जबकि बाकी दो टीम तीसरे स्थान के प्ले ऑफ में खेलेंगी।
The journey begins for our Indian Junior Men's Hockey Team. 🇮🇳
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 18, 2025
Our Indian Junior Men's Hockey Team has set off for the prestigious 4 Nations Tournament in Germany, taking place from June 21 to 25, 2025.
Led by captain Araijeet Singh Hundal, the team will face Germany on June… pic.twitter.com/01tbWxneyx
जर्मनी रवाना होने से पहले कप्तान हुंडल ने इस साल के अंत में होने वाले विश्व कप से पहले इस टूर्नामेंट के महत्व पर जोर दिया। विश्व कप 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में खेला जाएगा। हॉकी इंडिया की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में हुंडल ने कहा, एफआईएच जूनियर विश्व कप 2025 से पहले यह टूर्नामेंट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अब जब कुछ ही महीने बचे हैं तो यह हमारे लिए अपनी ताकत का आकलन करने, नए संयोजन आजमाने और सुधार के क्षेत्रों की पहचान करने का एक बेहतरीन अवसर है। हम कुछ बेहतरीन हॉकी टीमों का सामना करेंगे जिससे हमें अपनी ताकत परखने और अलग-अलग रणनीतियां आजमाने का मौका मिलेगा।