{"_id":"684d7d48b7b46eed0c086dcb","slug":"indian-javelin-thrower-neeraj-chopra-returns-to-the-paris-diamond-league-after-eight-years-aims-top-spot-2025-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Diamond League: आठ साल में पहली बार पेरिस डायमंड लीग में खेलेंगे नीरज चोपड़ा, शीर्ष स्थान पर होगी नजर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Diamond League: आठ साल में पहली बार पेरिस डायमंड लीग में खेलेंगे नीरज चोपड़ा, शीर्ष स्थान पर होगी नजर
Sat, 14 Jun 2025 07:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 14 Jun 2025 07:16 PM IST
सार
नीरज ने आखिरी बार 2017 में जूनियर विश्व चैंपियन के रूप में पेरिस डायमंड लीग में भाग लिया था और तब वह 84.67 मीटर के थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा 20 जून को होने वाले पेरिस डायमंड लीग में खेलने उतरेंगे। नीरज आठ साल बाद इस टूर्नामेंट के पेरिस चरण में उतरेंगे। नीरज लगातार दो टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहे हैं और उनकी नजरें इस प्रतियोगिता में शीर्ष पर रहने की होगी। नीरज ने पिछले साल ओलंपिक खेलों पर ध्यान केंद्रित करने के कारण इसमें हिस्सा नहीं लिया था।
विज्ञापन
2017 में आखिरी बार लिया हिस्सा
नीरज ने आखिरी बार 2017 में जूनियर विश्व चैंपियन के रूप में पेरिस डायमंड लीग में भाग लिया था और तब वह 84.67 मीटर के थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे थे। पेरिस डायमंड लीग के आयोजकों ने अभी प्रतियोगियों की पूरी सूची प्रकाशित नहीं की है, लेकिन उन्होंने घोषणा की है कि नीरज और दो बार के विश्व चैंपियन ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले उन पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो पहले ही 90 मीटर का आंकड़ा पार कर चुके हैं। पीटर्स 16 मई को दोहा डायमंड लीग और 23 मई को पोलैंड में जानुस कुसोसिन्स्की मेमोरियल में नीरज के बाद तीसरे स्थान पर रहे थे।

90 मीटर के जादुई आंकड़े को पार करने में सफल रहे नीरज
नीरज ने 2025 सत्र की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में एक आमंत्रण प्रतियोगिता में खिताब के साथ की। यह एफ श्रेणी की मामूली प्रतियोगिता थी जिसमें उन्होंने 84.52 मीटर का थ्रो किया। इसके बाद उन्होंने 16 मई को दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर के थ्रो के साथ 90 मीटर के जादुई निशान को पार किया, लेकिन वह दूसरे स्थान पर रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था।

ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले चोपड़ा ने इसके एक सप्ताह बाद पोलैंड में जानूस कुसोसिन्स्की मेमोरियल प्रतियोगिता में 84.14 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ वेबर के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया। पेरिस डायमंड लीग के चार दिन बाद चोपड़ा 24 जून को चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक 2025 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे। नीरज इसके बाद पांच जुलाई को बंगलूरू में नीरज चोपड़ा क्लासिक में हिस्सा लेंगे जिसमें वह स्वयं मेजबान भी होंगे।