फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian hockey team beat Spain And Clinch Series

यूरोप में भारतीय टीम ने लगातार दो सीरीज किया अपने नाम

Fri, 14 Aug 2015 01:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 14 Aug 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
Indian hockey team beat Spain And Clinch Series

टेरासा (स्पेन) में भारतीय हॉकी टीम ने यूरोपीय टूर पर तीसरे और अंतिम मैच में स्पेन को 4-2 से हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली।

विज्ञापन

पहले टेस्ट में भारत को स्पेन से 1-4 से शिकस्त मिली थी जबकि दूसरे टेस्ट में उसने मेजबान टीम को 2-0 से हराकर जबरदस्त वापसी की। इससे पहले भारत ने फ्रांस को 2-0 से हराकर सीरीज अपने कब्जे में की थी।
विज्ञापन


भारतीय जीत के हीरो रहे फॉरवर्ड खिलाड़ी रमनदीप सिंह, जिन्होंने दो शानदार गोल 50वें और 51वें मिनट में दागे। जबकि ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह (24वें) और आकाशदीप सिंह (45वें) ने दो गोल दागे। स्पेन के लिए दो गोल रिकार्डो सनताना (25वें) और जेवियर लियोनार्ट (49वें) ने दागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें गोल रहित रहीं। दूसरे क्वार्टर में भारत और स्पेन दोनों ने खेल की अपनी रणनीति में बदलाव किया और दोनों ने लंबा पास देना शुरू किया। चिंगलेनसाना सिंह दो बार स्पेनिश सर्किल को भेदने में सफल रहे लेकिन वह अपने शॉट को गोल में तब्दील नहीं कर सके।

मैच के 24वें मिनट में भारत को पेनाल्टी कार्नर मिला और ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह ने इसे गोल में तब्दील कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। लेकिन अगले ही मिनट में रिकार्डो सनताना ने भारतीय डिफेंडरों को छकाते हुए गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।


तीसरे क्वार्टर में भारत को एक और पेनाल्टी कार्नर मिला लेकिन इस बार रूपिंदर पाल गोल करने से चूक गए। 45वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने शानदार फील्ड गोल दाग भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। लेकिन 49वें मिनट में स्पेन ने जेवियर लियोनार्ट के गोल की बदौलत स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

गोल खाने के बाद भारतीय टीम आक्रामक हो गई और अपने टीम साथियों से लंबे पास के जरिये मिली गेंद को रमनदीप सिंह ने गोल जाल में पहुंचा भारत को 3-2 से बढ़त दिला दी। 50वें मिनट में भारत ने एक और गोल दाग अपनी बढ़त 4-2 कर ली। आखिरी समय में स्पेन ने जबरदस्त हमले किए लेकिन गोलकीपर श्रीजेश ने स्पेनिश मंसूबों पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed