{"_id":"66decdf970975d0eca0e87bd","slug":"indian-hockey-team-beat-japan-for-their-second-consecutive-win-in-asian-champions-trophy-sukhjeet-singh-shines-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"ACT: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, चीन के बाद जापान को हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
ACT: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, चीन के बाद जापान को हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
Mon, 09 Sep 2024 03:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुलुनबुइर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुलुनबुइर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:59 PM IST
सार
सुखजीत ने दूसरे और 60वें मिनट में गोल किए, जबकि अभिषेक (तीसरे), संजय (17वें) और उत्तम सिंह (54वें) अन्य भारतीय गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। मात्सुमोतो काजुमासा ने 41वें मिनट में जापान के लिए एकमात्र गोल किया।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : Hockey India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में विजय अभियान सोमवार को भी जारी रहा। मेजबान चीन को हराने के बाद गत चैंपियन भारतीय टीम ने जापान को 5-1 से मात दी और ग्रुप चरण में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत की इस जीत में सुखजीत ने अहम योगदान दिया जिन्होंने दो गोल किए।
सुखजीत ने दूसरे और 60वें मिनट में गोल किए, जबकि अभिषेक (तीसरे), संजय (17वें) और उत्तम सिंह (54वें) अन्य भारतीय गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। मात्सुमोतो काजुमासा ने 41वें मिनट में जापान के लिए एकमात्र गोल किया। रविवार को अपने शुरुआती लीग मैच में चीन को 3-0 से हराने वाली चार बार की चैंपियन भारतीय टीम को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, जबकि जापान की टीम ने पांच पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए।
भारत का अब मलेशिया से होगा सामना
हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम बुधवार को पिछले चरण की उपविजेता टीम मलेशिया से भिड़ेगी। मंगलवार को आराम का दिन है। छह टीमों के बीच राउंड-रॉबिन लीग के बाद शीर्ष चार टीमें 16 सितंबर को खेले जाने वाले सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। फाइनल 17 सितंबर को होगा।