फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Grandmaster R Praggnanandhaa held to a draw by Maxime Vachier-Lagrave in Super Chess Classic

Super Chess Classic: प्रज्ञानंद ने आठवें दौर में लाग्रेव के साथ खेला ड्रॉ, सिंदारोव की लगातार दूसरी जीत

Sat, 23 May 2026 12:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुचारेस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुचारेस्ट Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 23 May 2026 12:06 PM IST
सार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद के पास सुपर शतरंज क्लासिक के आठवें दौर में जीत दर्ज करने का अच्छा मौका था, लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए। उन्हें फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव के साथ ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
Indian Grandmaster R Praggnanandhaa held to a draw by Maxime Vachier-Lagrave in Super Chess Classic
आर प्रज्ञानंद - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने सुपर शतरंज क्लासिक के आठवें दौर में जीत हासिल करने के कुछ अच्छे मौके गंवा दिए और आखिर में उन्हें फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव के साथ ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। दिन के अन्य मुकाबलों में अमेरिका के फैबियानो कारुआना और जर्मनी के विंसेंट कीमर के बीच बाजी ड्रॉ रही, जबकि विश्व चैंपियनशिप के दावेदार उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव ने नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरस्ट पर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
विज्ञापन


कीमर-कारुआना संयुक्त रूप से शीर्ष पर
नीदरलैंड के एक अन्य खिलाड़ी अनीश गिरी को रोमानिया के डिएक बोगदान-डेनियल से हार का सामना करना पड़ा। फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा के नाम वापस लेने के बाद अमेरिका के वेस्ली सो को वॉकओवर मिला। अब जबकि आखिरी दौर का खेल बाकी है तब खिताब के लिए पांच खिलाड़ी दावेदारी पेश कर रहे हैं। अभी कीमर और कारुआना दोनों पांच-पांच अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। सिंदारोव, वेस्ली और फोरस्ट 4.5 अंकों के साथ संयुक्त तीसरे जबकि प्रज्ञानंद, गिरी और वाचियर-लाग्रेव चार-चार अंक लेकर संयुक्त छठे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


प्रज्ञानंद का सामना अब अनीस गिरी से
डिएक बोगदान-डेनियल ने अपना अभियान 3.5 अंकों के साथ समाप्त किया। अंतिम दौर में उन्हें वॉकओवर मिलेगा जिससे उनका स्कोर 4.5 हो जाएगा। सिंदारोव पर दूसरे दौर में जीत के बाद प्रज्ञानंद की दूसरी जीत की तलाश वाचियर-लाग्रेव के खिलाफ लगभग पूरी हो गई थी। भारतीय खिलाड़ी सफेद मोहरों से खेलते हुए जीत की अच्छी स्थिति में पहुंच गया था। उनके पास कुछ अच्छे मौके थे लेकिन वह उन्हें नहीं भुना पाए और आखिर में टूर्नामेंट का यह सबसे लंबा मुकाबला 139 चाल में समाप्त हुआ। प्रज्ञानंद अपनी अंतिम बाजी में अनीस गिरी का सामना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed