फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian GM R Praggnanandhaa defeated compatriot P Harikrishna Arjun Erigaisi and D Gukesh settled for draw

Chess: प्रज्ञानंद ने हमवतन हरिकृष्णा को हराया, गुकेश और अर्जुन एरिगेसी ने दूसरे दौर के मुकाबले ड्रॉ खेले

Mon, 20 Jan 2025 02:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 20 Jan 2025 02:44 PM IST
सार

प्रज्ञानंद ने डिफेंस और जवाबी हमलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हरिकृष्णा को मात दी। वहीं हरिकृष्णा टुकड़ों में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद लय कायम नहीं रख सके। एरिगेसी ने पहले दौर में गुकेश को हराने के करीब पहुंचे स्थानीय खिलाड़ी अनीश गिरि से ड्रॉ खेला।

विज्ञापन
Indian GM R Praggnanandhaa defeated compatriot P Harikrishna Arjun Erigaisi and D Gukesh settled for draw
प्रज्ञानंद - फोटो : Instagram

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने हमवतन पी हरिकृष्णा को हराया, जबकि अर्जुन एरिगेसी को टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दौरे में ड्रॉ से संतुष्ट होना पड़ा। इससे पहले हाल ही में खेल रत्न से सम्मानित होने वाले विश्व चैंपियन गुकेश ने रूसी मूल के ब्लादीमिर फेडोसीव से ड्रॉ खेला था, जबकि लियोन ल्यूक मेंडोसा को उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने हराया।
विज्ञापन


19 वर्ष के प्रज्ञानंद ने डिफेंस और जवाबी हमलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हरिकृष्णा को मात दी। वहीं हरिकृष्णा टुकड़ों में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद लय कायम नहीं रख सके। एरिगेसी ने पहले दौर में गुकेश को हराने के करीब पहुंचे स्थानीय खिलाड़ी अनीश गिरि से ड्रॉ खेला। फेबियानो कारूआना ने नीदरलेंड के जोर्डन वान फोरीस्ट को मात दी।
विज्ञापन


चैलेंजर वर्ग में आर वैशाली ने चीन की 14 वर्ष की मियाओइ लू से अंक बांटे। दिव्या देशमुख ने चेक गणराज्य की शीर्ष वरीयता प्राप्त एंगुयेन थाइ वान डैम से ड्रॉ खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed