फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Football Team: AIFF President Kalyan said - Will choose coach who gives results,not after big names

Indian Football Team: एआईएफएफ अध्यक्ष चौबे बोले- नतीजे देने वाला कोच चुनेंगे, बड़े नामों के पीछे नहीं जाएंगे

Sat, 20 Jul 2024 04:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 20 Jul 2024 04:56 PM IST
सार

भारतीय टीम के कतर और अफगानिस्तान से हारने के बाद फीफा विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में जगह बनाने में विफल होने के बाद पिछले महीने इगोर स्टमक को बर्खास्त कर दिया गया था जिसके बाद से यह पद खाली पड़ा है।

विज्ञापन
Indian Football Team: AIFF President Kalyan said - Will choose coach who gives results,not after big names
भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : Social Media

विस्तार

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा कि राष्ट्रीय टीम का नया कोच वही बनेगा जो नतीजे दे सकेगा और वे बड़े नामों पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करेंगे। एआईएफएफ की कार्यसमिति जल्दी ही इगोर स्टिमक के जाने के बाद नये कोच को चुनने के लिए बैठक करने वाली है । स्टिमक ने पिछले 12 महीने में भारत के नौ मैच हारने और दो ड्रॉ खेलने के बाद मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


चौबे ने कहा, 'मेरा मानना है कि नतीजे बहुत मायने रखते हैं। हमें ऐसा कोच चाहिये जो भारतीय फुटबॉल का विकास कर सके। भारतीय टीम के साथ नतीजे दे सके।' भारत को अक्तूबर में वियतनाम में मेजबान वियतनाम और लेबनान के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेलनी है। चौबे ने कहा कि भारतीय पुरूष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच के लिये विज्ञापन के बाद काफी आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमें 291 आवेदन मिले जिनमें से 17 नाम चुने गए हैं जिनमें विदेशी और भारतीय दोनों हैं। हम कार्यकारी समिति की बैठक में उन पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा तकनीकी समिति के अध्यक्ष आई एम विजयन से भी ऑनलाइन बात की जाएगी।' भारतीय टीम के कतर और अफगानिस्तान से हारने के बाद फीफा विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में जगह बनाने में विफल होने के बाद पिछले महीने इगोर स्टमक को बर्खास्त कर दिया गया था जिसके बाद से यह पद खाली पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed