फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian boxer Pawan Bartwal stormed into the quarterfinals of Thailand Open International Boxing Tournament

Thailand Open boxing: बर्तवाल थाईलैंड ओपन मुक्केबाजी के क्वार्टर फाइनल में, कंबोडियाई मुक्केबाज को दी मात

Sun, 25 May 2025 08:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 25 May 2025 08:43 PM IST
सार

राष्ट्रीय चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता बर्तवाल ने बेहतरीन फुटवर्क और रणनीतिक कौशल के साथ मुकाबले पर अपना दबदबा बनाया और टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की।

विज्ञापन
Indian boxer Pawan Bartwal stormed into the quarterfinals of Thailand Open International Boxing Tournament
पवन बर्तवाल - फोटो : BFI Media

विस्तार

भारतीय मुक्केबाज पवन बर्तवाल ने रविवार को कंबोडिया के साओ रंगसे पर 5-0 की शानदार जीत के साथ चौथे थाईलैंड ओपन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। राष्ट्रीय चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता बर्तवाल ने बेहतरीन फुटवर्क और रणनीतिक कौशल के साथ मुकाबले पर अपना दबदबा बनाया और टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की।
विज्ञापन


उत्तराखंड के स्यूपुरी गांव के इस मुक्केबाज ने शुरुआत में सावधानी बरतते हुए रक्षात्मक रुख अपनाया। उन्होंने अपने मौकों का इंतजार किया और प्रतिद्वंद्वी के चेहरे पर एक तेज मुक्का मारने के बाद मैच पर दबदबा कायम करना शुरू किया। भारत ने विश्व मुक्केबाजी समर्थित एशियाई संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए 19 सदस्यीय टीम उतारी है। इसमें चीन, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, दक्षिण कोरिया और मेजबान थाईलैंड के शीर्ष मुक्केबाज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed