{"_id":"62ee5626b3b7fb65805eeadd","slug":"indian-athletes-priyanka-and-avinash-sable-wins-medals-on-the-ninth-day-of-cwg-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CWG 2022: भारत ने एथलेटिक्स में नौवें दिन दो पदक जीते, पैदल चाल में प्रियंका और स्टीपलचेज में अविनाश को रजत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG 2022: भारत ने एथलेटिक्स में नौवें दिन दो पदक जीते, पैदल चाल में प्रियंका और स्टीपलचेज में अविनाश को रजत
Sat, 06 Aug 2022 05:23 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 06 Aug 2022 05:23 PM IST
सार
राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन 10 किलोमीटर पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी ने रजत पदक अपने नाम किया। इसके बाद अविनाश साबले ने भी तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
(बाएं) प्रियंका दस हजार मीटर पैदल चाल के दौरान और (दाएं) अविनाश तीन हजार मीटर स्टीपलचेज के दौरान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में कमाल किया। पहले महिलाओं की दस हजार मीटर पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी ने रजत पदक अपने नाम किया। इसके बाद अविनाश साबले ने भी तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में रजत जीता। इन दोनों पदकों के साथ भारत ने मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स में एथलेटिक्स में चार पदक जीत लिए हैं। इन दोंनों से पहले तेजस्विन शंकर ने हाई जंप और मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में पदक जीते थे। तेजस्विन ने कांस्य और श्रीशंकर ने रजत पदक अपने नाम किया था।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक कुल 28 पदक जीत चुका है, जिसमें नौ स्वर्ण, दस रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक कुल 28 पदक जीत चुका है, जिसमें नौ स्वर्ण, दस रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं।
दस हजार मीटर पैदल चाल में प्रियंका का कमाल
महिलाओं की 10,000 मीटर पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी ने रजत पदक जीता। उन्होंने 43.38 मिनट में अपनी रेस पूरी की। ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा ने 42.34 मिनट का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, केन्या की एमिली 43.50.86 मिनट में रेस पूरी कर तीसरे स्थान पर रहीं। इस रेस में प्रियंका शुरुआती चार मिनट तक सबसे आगे थीं, लेकिन बाद में ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा ने बढ़त बना ली और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में अविनाश का रिकॉर्ड पदक
पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज में अविनाश साबले ने रजत पदक जीत लिया है। अविनाश ने अपनी रेस 8.11.20 मिनट में खत्म की। इसके साथ ही उन्होंने तीन हजार मीटर रेस में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। वो स्वर्ण पदक जीतने वाले अब्राहम किबिवॉट से सिर्फ 0.5 सेकेंड पीछे रहे। केन्या अब्राहम ने 8.11.15 मिनट में अपनी रेस पूरी की। वहीं, केन्या के ही अमोस सेरेम ने 8.16.83 मिनट में अपनी रेस पूरी की और कांस्य पदक जीते।