{"_id":"d00b925b66615560f5a9b6d2b0c92869","slug":"indian-archers-bags-one-more-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला तीरंदाजों का एक और गोल्ड पर निशाना","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
महिला तीरंदाजों का एक और गोल्ड पर निशाना
इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 22 Sep 2013 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन ओलंपिक में मिली असफलता को पीछे छोड़ते हुए भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने एक और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया है।
विज्ञापन
दीपिका कुमारी, लेशराम बोबाल्या देवी और रीमिल बूरीयूली की टीम ने ओलंपिक चैंपियन कोरिया की चुनौती को ध्वस्त करते हुए वर्ल्ड कप स्टेज 4 का स्वर्ण पदक जीत लिया है।
पोलैंड में हुए टूर्नामेंट में भारतीय तीरंदाजों को फाइनल मुकाबले से पहले न सिर्फ कोरियाई चुनौती का सामना करना था बल्कि तेज हवाओं से भी निपटना था। मुकाबला बहुत कांटे का था और पहले तीन दौर तक दोनों टीमें 163-163 अंकों के साथ बराबरी पर थी।
विज्ञापन
लेकिन चौथे गेम की शुरुआत में कोरियाई तीरंदाज लक्ष्य से भटक गईं। इसके बाद भारतीय तीरंदाजों को भी निशाना साधने में दिक्कत होने लगी। हालांकि बाद में तीनों भारतीय तीरंदाजों ने अंतिम छह निशानों में चार सटीक निशाने लगाकर टीम को स्वर्ण दिला दिया। भारत ने चार अंक से अंतर से गोल्ड तमगा हासिल किया।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता है। संयोग से दोनों ही बार कोरियाई टीम को हराया है।
इस बीच दीपिका ने सितंबर में पेरिस में होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वह लगातार दूसरी बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग लेंगी। पिछली बार दीपिका ने टोक्यो में रजत पदक जीता था। इस साल दीपिका टीम इवेंट में दो स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।