फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   indian archer will get good earnings

अब तीरंदाज भी करेंगे मोटी कमाई

Sat, 23 Feb 2013 04:31 PM IST
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 23 Feb 2013 04:31 PM IST
विज्ञापन
indian archer will get good earnings

अब तक देश में उपेक्षित रहा तीरंदाजी कमाऊ खेल की फेहरिस्त में शामिल हो जाएगा। भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने इस खेल के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के मुताबिक एएआई देश भर में इस सत्र में तीरंदाजी की राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं (एनआरएटी) का आयोजन करेगा। इस घरेलू सत्र में फाइनल तक पहुंचकर विजयी घोषित होने वाले तीरंदाज को 'चैंपियन ऑफ द ईयर' के खिताब से नवाजा जाएगा और 25 लाख का जैकपाट विजेता को दिया जाएगा।

विज्ञापन


एएआई के महासचिव अनिल कामीनेनी ने पत्रकारों को बताया कि एनआरएटी का काफी महत्व होगा क्योंकि इससे तीरंदाजी की राष्ट्रीय टीम के गठन में मदद मिलेगी। पहली एनआरएटी प्रतियोगिता का आयोजन यहां गाचीबावली में एसएएपी स्टेडियम में 23 फरवरी को किया जाएगा। इस सप्ताह की प्रतियोगिता का ईनाम तीन लाख रुपये है और इसमें दीपिका कुमारी, जयंत तेंदुलकर, डोला बनर्जी, तरुणदीप राय और आई आर सनम जैसे जाने माने तीरंदाज भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हैदराबाद की एनआरएटी प्रतियोगिता के आधार पर बैंकाक जाने वाली तीरंदाजों की राष्ट्रीय टीम का चयन किया जाएगा। इसके बाद दूसरी ऐसी ही प्रतियोगिताओं का आयोजन जमशेदपुर में अप्रैल में किया जाएगा। इसके अलावा बाकी बची दो प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed