{"_id":"54af5ef1a1863e7271e6ca930cbe5e54","slug":"india-women-wins-asian-champions-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकीः भारतीय महिलाएं जीतीं, पुरुष टीम हारी ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
हॉकीः भारतीय महिलाएं जीतीं, पुरुष टीम हारी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 03 Nov 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूनम रानी के दो गोलों की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने से कही ऊंची रैंकिंग वाली टीम चीन को जापान में चल रहे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में 4-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
भारत के लिए पूनम रानी के अलावा अमनदीप कौर और वंदना ने गोल ठोके। पूनम ने आठवें मिनट में पहला गोल कर भारत को बढ़त दिलाई।
पांच मिनट बाद ही अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहीं अमनदीप कौर ने गोल दागा। 59वें मिनट में रानी ने अपना दूसरा गोल किया। वंदना ने 61वें मिनट में टीम के लिए चौथा गोल किया।
विज्ञापन
भारतीय टीम अब अपना अगला मैच चार नवंबर को मलेशिया से खेलेगी।
पुरुष टीम को मिली हारी
एक तरफ जहां भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान के काकामिगाहारा में चल रही तीसरी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में चीन को हराया तो दूसरी ओर गत उपविजेता भारतीय पुरुष टीम को चीन के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
हालांकि मनदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय युवा टीम ने पहले हॉफ में चीन को रोके रखा लेकिन दूसरे हॉफ में चीन ने 50वें और 55वें मिनट में गोल दागकर भारतीय उम्मीदों को तोड़ दिया।
भारतीय टीम का अगला मुकाबला रविवार को मेजबान जापान से होगा।