फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India Win Two Skeet Bronze Medals; Jay Meena wins Historic Soft Tennis Medal at Asian Games; Manu Bhaker Loses

एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को दो और पदक, महिला और पुरुष स्कीट टीम ने जीता कांस्य; जय मीणा ने रचा इतिहास

Wed, 23 Sep 2026 11:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 23 Sep 2026 11:06 AM IST
सार

भारत ने एशियन गेम्स में शूटिंग की महिला और पुरुष स्कीट टीम स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते। अनंत जीत नारूका व्यक्तिगत फाइनल में भी पहुंच गए हैं। वहीं जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में भारत का पहला एशियाई खेल पदक दिलाकर कर इतिहास रचा। भारत के कुल पदकों की संख्या 10 हो गई है।
 

विज्ञापन
India Win Two Skeet Bronze Medals; Jay Meena wins Historic Soft Tennis Medal at Asian Games; Manu Bhaker Loses
स्कीट में आए दो और कांस्य - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत ने बुधवार को एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग में दो और कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। पहले परिनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों और महेश्वरी चौहान की भारतीय तिकड़ी ने महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य जीता। इसके बाद अनंत जीत सिंह नारूका, मैराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल की पुरुष टीम ने भी स्कीट में कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में भारत का पहला एशियाई खेल पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्हें भी कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन

India Win Two Skeet Bronze Medals; Jay Meena wins Historic Soft Tennis Medal at Asian Games; Manu Bhaker Loses
राइजा, परिनाज और महेश्वरी ने महिला स्कीट टीम इवेंट में कांस्य जीता - फोटो : Twitter
महिला स्कीट टीम ने जीता कांस्य
तीन दिन की क्वालिफिकेशन के बाद भारतीय टीम ने कुल 331 अंक हासिल किए और तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता। चीन की चे युफेई, जियान यितिंग और जियांग चाओयू की टीम ने 347 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कजाखस्तान की अस्सेम ओरिनबे, जोया पिस्कुन और अडेल सदकबायेवा की टीम 336 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

India Win Two Skeet Bronze Medals; Jay Meena wins Historic Soft Tennis Medal at Asian Games; Manu Bhaker Loses
अनंत जीत, मैराज और भवतेघ - फोटो : Twitter
पुरुष स्कीट टीम को भी कांस्य
भारत की पुरुष स्कीट टीम ने भी कांस्य पदक जीत लिया। अनंत जीत सिंह नारूका, मैराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल की भारतीय टीम ने यह पदक अपने नाम किया। अनंत जीत ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने क्वालिफिकेशन में संयुक्त चौथा स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई है। अब वह आज दोपहर 1:30 बजे व्यक्तिगत फाइनल में पदक के लिए निशाना लगाएंगे।
विज्ञापन

India Win Two Skeet Bronze Medals; Jay Meena wins Historic Soft Tennis Medal at Asian Games; Manu Bhaker Loses
बाहर होने के बाद मनु भाकर - फोटो : Twitter
मनु भाकर फाइनल में पहुंचीं, टीम पदक से चूकीं
इससे पहले दो ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल के व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने क्वालिफिकेशन में 579-20x अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। हालांकि, टीम स्पर्धा में मनु भाकर, ईशा सिंह और सुरुछि सिंह की भारतीय टीम कांस्य पदक से चूक गई। भारत और कांस्य पदक जीतने वाले वियतनाम के बीच सिर्फ दो इनर-10 का अंतर रहा। 

मनु भाकर फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत प्रतियोगिता के फाइनल में मनु भाकर पांचवें स्थान पर रहकर एलिमिनेट हो गईं। वह पदक नहीं जीत पाईं। मनु भाकर ने 181.1 का स्कोर बनाया और बाहर हो गईं। पहली सीरीज के बाद उनका स्कोर 50.8 था। इसके बाद वह सातवें स्थान तक लुढ़क गई थीं। हालांकि, उन्होंने 16वें शॉट के बाद वापसी की और तीसरे स्थान पर पहुंचीं, लेकिन 18वां शॉट जो कि मनु का आखिरी शॉट रहा, उसमें वह सिर्फ 9.6 स्कोर कर सकीं, जो उनकी क्षमता से काफी नीचे था। इसके साथ ही भारतीय निशानेबाज फाइनल से बाहर हो गईं। मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में पांचवां स्थान हासिल किया। इससे पहले ईशा सिंह और सुरुचि सिंह महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड से ही बाहर हो गई थीं। हालांकि, मनु के पास पदक के और भी मौके हैं। मनु अब 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी हिस्सा लेती दिखेंगी।

India Win Two Skeet Bronze Medals; Jay Meena wins Historic Soft Tennis Medal at Asian Games; Manu Bhaker Loses
जय मीणा - फोटो : Twitter
जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में रचा इतिहास
वहीं, सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भारत के लिए ऐतिहासिक पदक जीत लिया। उन्होंने पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के शेरविन नुगुइट को 4-3 से हराया। मुकाबला 3-3 से बराबर था और निर्णायक गेम में जय 3-5 से पीछे चल रहे थे। हालांकि, उन्होंने शानदार वापसी करते हुए लगातार चार अंक जीते और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इसके साथ ही वह सेमीफाइनल में पहुंच गए और एशियाई खेलों में सॉफ्ट टेनिस में भारत का पहला पदक पक्का कर दिया था। हालांकि, जय मीणा को चोट के कारण सेमीफाइनल मुकाबले से हटना पड़ा। इसके साथ ही उनका स्वर्ण पदक जीतने का सफर थम गया और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। हालांकि, जय ने इतिहास रच दिया है। एशियाई खेलों में सॉफ्ट टेनिस में भारत का यह पहला पदक है।

भारत के खाते में अब 10 पदक
शूटिंग में महिलाओं और पुरुषों की स्कीट टीम स्पर्धा के कांस्य पदक के बाद भारत के कुल पदकों की संख्या 10 हो गई है। भारत के खाते में एक स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक हैं और वह पदक तालिका में आठवें स्थान पर है। 2023 के हांगझोउ एशियाई खेलों में भारत ने 107 पदक जीते थे, जिसमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed