फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India vs Qatar FIFA World Cup 2026 AFC qualifiers match preview LIVE streaming head to head record

India vs Qatar: आज फुटबॉल में चमत्कार की उम्मीद, कतर के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालिफायर में उतरेगा भारत

Tue, 21 Nov 2023 08:53 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: रोहित राज Updated Tue, 21 Nov 2023 08:53 AM IST
सार

India vs Qatar FIFA World Cup 2026 AFC qualifiers match: भारतीय टीम ने चार साल पहले एशियाई चैंपियन कतर को गोलरहित ड्रॉ पर रोका था और इस मुकाबले में यह टीम के लिए प्रेरणा का काम करेगा। भारत ने 2022 विश्वकप के दूसरे दौर के क्वालिफायर में 10 सितंबर, 2019 को कतर को गोलरहित ड्रॉ पर रोककर फुटबॉल जगत को आश्चर्यचकित कर दिया था।

विज्ञापन
India vs Qatar FIFA World Cup 2026 AFC qualifiers match preview LIVE streaming head to head record
सुनील छेत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व कप क्वालिफायर के दूसरे दौर के मुकाबले में मंगलवार (21 नवंबर) को भुवनेश्वर में कतर के खिलाफ मैदान में उतरेगी। ग्रुप ए में भारत के सामने यह सबसे कठिन चुनौती है। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों से चमत्कारिक प्रदर्शन की उम्मीद है। क्वालिफायर के पहले मैच में कुवैत को 1-0 से हराने के बाद भारतीय टीम का हौसला बढ़ा हुआ है। भारत घरेलू मैदान पर कतर को कड़ी टक्कर देने की उम्मीद करेगा लेकिन मेहमान टीम प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी।
विज्ञापन


भारतीय टीम ने चार साल पहले एशियाई चैंपियन कतर को गोलरहित ड्रॉ पर रोका था और इस मुकाबले में यह टीम के लिए प्रेरणा का काम करेगा। भारत ने 2022 विश्वकप के दूसरे दौर के क्वालिफायर में 10 सितंबर, 2019 को कतर को गोलरहित ड्रॉ पर रोककर फुटबॉल जगत को आश्चर्यचकित कर दिया था। कतर उस समय जबरदस्त फॉर्म में था और उसने 2019 की शुरुआत में एशिया कप का खिताब जीता था। उस मुकाबले में करिश्माई भारतीय कप्तान सुनील छेत्री अस्वस्थ होने के कारण मैदान पर नहीं उतरे थे लेकिन मंगलवार को कलिंगा स्टेडियम में वह अपना कौशल दिखाने के लिए उत्सुक होंगे।
विज्ञापन

India vs Qatar FIFA World Cup 2026 AFC qualifiers match preview LIVE streaming head to head record
सुनील छेत्री और भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के कई खिलाड़ी चोटिल
सुनील छेत्री की मौजूदगी के बाद भी इस बात की संभावना कम है कि भारतीय टीम कतर से ज्यादा आक्रमण करेगी। अफगानिस्तान के खिलाफ चार गोल दागने वाले कतर के स्टार स्ट्राइकर अल्मोइज अली को रोकना भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। अनवर अली की गैरमौजूदगी में भारतीय रक्षा पंक्ति पहले ही थोड़ी कमजोर है। भारतीय कोच इगोर स्टिमेच को इस अहम मुकाबले में अली के अलावा जैक्सन सिंह की भी सेवाएं नहीं मिलेगी। अली मोहन बागान के एएफसी कप के मैच के दौरान चोटिल हुए जबकि केरल ब्लास्टर के खिलाड़ी जैक्सन इंडियन सुपर लीग में मुंबई एफसी के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए।

2027 एएफसी एशियाई कप पर भी नजर
मध्यपंक्ति में सहल अब्दुल समद और मनवीर सिंह पर कतर की अग्रिम पंक्ति की धार कुंद करने के साथ भारतीय अग्रिम पंक्ति के लिए मौके बनाने की चुनौती होगी। भारत और कतर के अलावा ग्रुप ए में कुवैत और अफगानिस्तान की टीमें हैं। ग्रुप में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें फीफा विश्व कप क्वालिफायर के तीसरे दौर के साथ 2027 एएफसी एशियाई कप के लिए अपनी जगह पक्की करेगी। भारतीय टीम फीफा विश्व कप क्वालिफायर के तीसरे दौर में एक बार भी नहीं पहुंची है और कुवैत पर टीम की 1-0 से जीत के बाद यह उम्मीदें जाग गई हैं।

India vs Qatar FIFA World Cup 2026 AFC qualifiers match preview LIVE streaming head to head record
कप्तान सुनील छेत्री - फोटो : सोशल मीडिया
गोलकीपर गुरप्रीत पर होगी बड़ी जिम्मेदारी
गोलकीपर गुरप्रीत सिंह ने 2019 में कतर के खिलाफ उस मैच में टीम का नेतृत्व किया था और कलिंगा स्टेडियम में कतर को गोल करने से रोकने का दारोमदार एक बार फिर से उन पर होगा। विश्व रैंकिंग में 61 वें स्थान पर काबिज कतर ने दोहा में 16 नवंबर को अपने शुरुआती मुकाबले में अफगानिस्तान को 8-1 के बड़े अंतर से रौंदा है। टीम की कोशिश भारत के खिलाफ इस लय को जारी रखने की होगी।

भारत बनाम कतर हेड टू हेड
भारत और कतर के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं। कतर ने दो मैच अपने नाम किए हैं। एक मुकाबला ड्रॉ रहा है।
विज्ञापन

India vs Qatar FIFA World Cup 2026 AFC qualifiers match preview LIVE streaming head to head record
सुनील छेत्री - फोटो : सोशल मीडिया
मैच और परिणाम
साल टूर्नामेंट नतीजा
2021 फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग - एएफसी भारत 0 - 1 कतर
2019 फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग - एएफसी कतर 0 - 0 भारत
1996 फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग - एएफसी कतर 6 - 0 भारत

कहां और कितने बजे देख सकते हैं मैच?
यह मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। टीवी पर इसका प्रसारण स्पोर्ट्स18 1, स्पोर्ट्स18 1HD, स्पोर्ट्स18 3 चैनल पर होगा। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed