फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India vs Malaysia Hockey Highlights: India will face Malaysia Mandeep Singh and Harmanpreet Singh

India vs Malaysia Hockey: भारत ने मलयेशिया को 4-1 से हराया; मनप्रीत, सुखजीत, शैलेंद्र और विवेक ने दागे गोल

Thu, 04 Sep 2025 09:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 04 Sep 2025 09:12 PM IST
सार

India vs Malaysia Hockey: बिहार के राजगीर में जारी हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम का सामना आज मलयेशिया से हुआ। सुपर-4 चरण में यह मेजबानों का दूसरा मैच था, जिसे भारतीय टीम ने 4-1 से जीत लिया। 

विज्ञापन
India vs Malaysia Hockey Highlights: India will face Malaysia Mandeep Singh and Harmanpreet Singh
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के राजगीर में जारी हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम का सामना आज मलयेशिया से हुआ। सुपर-4 चरण में यह मेजबानों का दूसरा मैच था, जिसे भारतीय टीम ने 4-1 से जीत लिया। इसी के साथ भारतीय टीम ने अपना विजय अभियान जारी रखा है। पहले क्वार्टर में मलयेशिया ने अच्छी शुरुआत करते हुए भारत पर 1-0 की बढ़त बनाई। उनके लिए शफीक हसन (पहले मिनट) ने गोल दागा। दूसरे क्वार्टर में भारत ने शानदार वापसी की। उनके लिए मनप्रीत सिंह (15वें मिनट), सुखजीत सिंह (17वें मिनट) और शैलेंद्र लाकड़ा (23वें मिनट) ने गोल दागे। इसी के साथ भारत ने मलयेशिया पर 3-1 की बढ़त हासिल कर ली। तीसरे क्वार्टर में सागर विवेक प्रसाद (37वें मिनट) ने गोल कर भारत की बढ़त 4-1 कर दी। चौथे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ और भारत ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन

India vs Malaysia Hockey Highlights: India will face Malaysia Mandeep Singh and Harmanpreet Singh
भारत बनाम कोरिया - फोटो : Hockey India-x
2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ था भारत बनाम कोरिया मैच
मेजबान भारत ने बुधवार को एशिया कप के सुपर चार चरण के अपने पहले मैच में गत चैंपियन कोरिया के खिलाफ कड़े मुकाबले में 2-2 से ड्रॉ खेलकर अपना अपराजेय अभियान जारी रखा। हार्दिक सिंह (8वें मिनट) ने भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई जिसके बाद यांग जिहुन (12वें मिनट) और ह्योनहोंग किम (14वें मिनट) ने लगातार गोल करके कोरिया को आगे कर दिया। मनदीप सिंह (52वें मिनट) ने अंतिम क्वार्टर में बराबरी हासिल की और भारत को एक अंक दिलाया।
विज्ञापन

India vs Malaysia Hockey Highlights: India will face Malaysia Mandeep Singh and Harmanpreet Singh
एशिया कप हॉकी - फोटो : ANI
पूल चरण में अपराजेय रही भारतीय टीम
भारतीय हॉकी टीम पूल चरण में अपराजेय रही थी। उसने पूल ए में सारे मैच जीतकर सुपर 4 में जगह बनाई। हरमनप्रीत के नेतृत्व वाली टीम ने चीन को 4-3 से, जापान को 3-2 और कजाखस्तान को 15-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed